Chhath Puja 2024: छठ पूजा का त्यौहार पूरे देश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी तिथि से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है। 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होगा। आइए आपको बताते हैं कि 8 नवंबर को छठ पूजा पर सूर्य अर्घ्य देने का शुभ समय क्या है। साथ ही ये भी बताएंगे पटना, लखनऊ जैसे मुख्य शहरों में सूर्योदय को समय क्या है।

ये है उषा अर्घ्य का सही समय
लाइव हिंदुस्तान के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 7 नवंबर की मध्यरात्रि 11बजकर 57 मिनट पर होगा। अर्घ्य का समय सुबह 06 बजकर 38 बजे दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगे और व्रत का पारण करेंगे।
क्यों दिया जाता है सूर्य को अर्घ्य?
मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय होते समय अर्घ्य देने से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य देने से साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान भी व्यक्ति को मिलता है। इतना ही नहीं, सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से घर में सुख और सौभाग्य का भी आगमन होता है। छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय मन में भगवान सूर्य के मंत्र को जाप करना चाहिए।
इन शहरों में ये है सूर्योदय का समय
अगल-अलग शहरों के अनुसार, सूर्योदय का समय अलग रहेगा। दिल्ली में सूर्योदय का समय 6 बजकर 38 मिनट पर है। वहीं, पटना में सूर्योदय का समय 6 बजकर 3 मिनट पर होगा। इसके अलावा लखनऊ सूर्योदय का समय 6 बजकर 16 मिनट और वाराणसी सूर्योदय का समय 6 बजकर 5 मिनट पर है। मुंबई सूर्योदय 6 बजकर 39 मिनट पर होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications