Chhaava Advance Booking Collection: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में थिएटर में धमाकेदार फिल्म लगने को तैयार है. विकी कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड मूवी "छावा" इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जिसमें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर प्रीमियर के लिए तैयार है. मैडॉक फिल्म्स की ओर प्रोड्यूस इस हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म को लेकर सैकनिल्क (Sacnilk) ने प्रेडिक्शन दिया है. इसके मुताबिक फिल्म छावा (Chhaava Movie) की ओपनिंग धमाकेदार रहने वाली है.
छावा की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
"छावा" की एडवांस बुकिंग (Chhaava Advance Booking) जबरदस्त नजर आ रही है. एचटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 8,090 शो में 2,32,746 टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं. फिल्म के पहले दिन घरेलू स्तर पर 6.74 करोड़ रुपए और ब्लॉक सीटों सहित 8.42 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या यह विक्की की पिछली फिल्म "बैड न्यूज़" की 8.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग को पार कर पाती है.
छावा के एक्टर्स और क्रू
लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में यह फिल्म बनी है. इसे मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में "छावा" मराठा राजा संभाजी (Chhaava Movie) के जीवन पर आधारित है. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) महारानी येसुबाई की भूमिका में हैं और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) औरंगजेब की भूमिका में हैं. फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिका में हैं.

फिल्म का संगीत और साउंडट्रैक ए.आर. रहमान (AR Rahman Music) ने तैयार किया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं. यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास "छावा" का रूपांतरण है.
विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन (Vicky Kaushal Transformation)
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने "छावा" में अपनी भूमिका के लिए फिजिकली से काफ़ी बदलाव किए. एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल काफ़ी व्यस्त था, जिसमें 12 घंटे की शूटिंग, फ़िल्मांकन से पहले दो घंटे की ट्रेनिंग और उसके बाद दो घंटे की एक्शन रिहर्सल शामिल थी. उन्होंने इसके लिए अपनी वाइफ और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ के सपोर्ट का श्रेय दिया.
बॉक्स ऑफिस छावा की टक्कर
इस साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की "स्काई फोर्स" जैसी कुछ बड़ी फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिसने पहले दिन ₹12.25 करोड़ कमाए, जबकि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की "देवा" ने ₹5.5 करोड़ कमाए. कंगना रनौत की "इमरजेंसी" ने ₹2.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. इन आंकड़ों को देखते हुए, "छावा" 2025 में सबसे बड़ी (Chhaava Movie) ओपनिंग में से एक हो सकती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications