Chhaava Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म "छावा" बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. महज दो दिनों में इसने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब यह ग्लोबल लेवल पर 200 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है. अक्षय खन्ना ने इस हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म ने अपनी शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर छावा की आंधी
चार दिनों में फिल्म की घरेलू कमाई 140.50 करोड़ रुपए (₹168.60 करोड़ ग्रॉस) तक पहुंच गई. पहले सोमवार को 24 करोड़ रुपए की कमाई के साथ गिरावट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है. विदेशों में इसने एक्स्ट्रा 27 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 195.60 करोड़ रुपए हो गई. यानी 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है.

छावा की भारी डिमांड
महाराष्ट्र में "छावा" की मांग बहुत ज़्यादा है, जिसकी वजह से पुणे और मुंबई के सिनेमाघरों में आधी रात के शो भी जोड़े जा रहे हैं. यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास "छावा" पर आधारित है, जिसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स की ओर से प्रोडक्शन किया है. इसमें छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल और येसुबाई भोंसले के रूप में रश्मिका मंदाना हैं.
कलाकारों में औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना और ज़ीनत-उन-निसा बेगम के रूप में डायना पेंटी भी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता ने सोयराबाई, विनीत कुमार सिंह ने कवि कलश और आशुतोष राणा ने हंबीरराव मोहिते की भूमिका निभाई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
