Chhaava Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। लगातार 13 दिनों से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। साल 2025 की सबसे सफल फिल्म बनने वाली छावा ने 13वें दिन पर इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

छावा बनी 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (Chhaava Box Office Collection Day 13)
14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म छावा ने सुपरहिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। 13वें दिन भी फिल्म छावा ने धमाकेदार आंकड़े अपने नाम पर कर लिए हैं। छावा फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया है और इसमें उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है जो निर्देशन लक्ष्मण उतेकर की ये मूवी देश और विदेशों में धमाकेदार कमाई कर रही है।
इतने करोड़ रुपये का 'छावा' फिल्म ने किया है कलेक्शन (Chhaava Box Office Collection News)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk कि रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने पहले दिन पर 31 करोड़, दूसरे दिन पर 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन पर 48.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन पर 24 करोड़ रुपये, पांचवे दिन पर 25.25, 6वें दिन पर 32 करोड़ रुपये और 7वें दिन पर 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एक हफ्ते में इस मूवी ने कुल कलेक्शन 219.25 करोड़ रुपये किया है।
इसके बाद 8वें दिन पर 23.5 करोड़ रुपये, 9वें दिन पर 44 करोड़ रुपये, 10वें दिन पर 40 करोड़ रुपये, 11 वें दिन पर 18 करोड़ रुपये, 12वें दिन पर 18.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, 13वें दिन पर 23 करोड़ रुपये और ये कुल 386. 25 रुपये कलेक्शन किया है।
छावा बनीं 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13 दिनों में 386 करोड़ रुपये कमाकर बॉलीवुड सिनेमा की 9वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का नाम अपने नाम कर लिया है। छावा ने कई खास फिल्मों के रिकॉर्ड को धूल में मिला दिया है। दंगल ने 375 करोड़ रुपये का 13वें तक कलेक्शन किया था, संजू ने 343 करोड़ रुपये और टाइगर जिंदा है ने 339 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मिंट के अनुसार, ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने उम्मीद जताई है कि 'छावा' गुरुवार को 14वें दिन भारत में 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
