World's Highest Bridge: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बना चिनाब रेल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।
उत्तरी रेलवे ने जानकारी दी है कि चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से ट्रेन यात्रा जल्द ही शुरू होगी। रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बने चिनाब रेल ब्रिज का 16 जून को निरीक्षण किया गया था।

रेल मंत्री ने दी ये जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव ने चिनाब रेल पुल से गुजरती हुई ट्रेन का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और पोस्ट में लिखा कि संगलदान से रियासी तक आज पहली ट्रायल ट्रेन सफलता पूर्वक चलाई गई, जिसमें चिनाब ब्रिज को पार करना भी शामिल है। यूएसबीआरएल के लिए सभी निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो चुके हैं, केवल टनल नंबर-1 आंशिक रूप से अधूरी है।
1st trial train between Sangaldan to Reasi. pic.twitter.com/nPozXzz8HM
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 16, 2024
रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष महाजन ने चिनाब रेल पुल के लिए यह कहा है कि यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक अनूखा उदाहरण है। जिस दिन ट्रेन रियासी पहुंचेगी वह जिले के लिए एक गेम-चेंजिंग दिन होगा। यह हमारे लिए गर्व का पल है, क्योंकि हमारे इंजीनियरों ने एक अजूबा बनाया है। यह दुनिया का आठवां अजूबा है और पुल, हवा की गति और इसकी ताकत अद्भुत है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन सेवा जल्द शुरू की जाएगी।
यूएसपीआरएल प्रोजेक्ट का किया गया उद्घाटन
कोंकण रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर सुजय कुमार के मुताबिक यह प्रोजेक्ट बहुत चुनौतीपूर्ण था। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल 20 फरवरी को 48.1 किलोमीटर लंबे बनिहाल-संगलदान खंड सहित यूएसपीआरएल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।
आपको बता दें कि संगलदान-रियासी रूट का 27 और 28 जून को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर डीसी देशवाल इंस्पेक्शन करेंगे। नॉर्दर्न रेलवे के चीफ PRO दीपक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्शन तक बाकी काम पूरा हो जाएगा।
30,000 मीट्रिक टन स्टील का किया गया है पुल बनाने में इस्तेमाल
2003 में भारत सरकार ने सभी मौसम में कश्मीर घाटी को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने के लिए चिनाब ब्रिज बनाने का फैसला लिया। जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर ऊपर बना है। चिनाब रेल पुल के निर्माण में कुल 30,000 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है।
इस पुल में एक शानदार स्टील आर्च डिज़ाइन है, जिसकी कुल लंबाई 1,315 मीटर (4,314 फीट) है। इस पुल का निर्माण 1486 करोड़ की लागत से किया गया है।
बेहद खास है यह पुल
यह 260 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति का सामना कर सकता है और इस ब्रिज का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया गया है।
जम्मू और कश्मीर में चेनाब नदी के ऊपर बना चेनाब रेल ब्रिज, एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर ऊंचा है और इस आर्च की लंबाई 467 मीटर (1,532 फीट) है। यह एक सिंगल-ट्रैक रेलवे लाइन है, जो कश्मीर घाटी को बाकी भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
