नई दिल्ली। एक तरफ देश की जीडीपी में गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में तेजी जारी है। एक के बाद एक आईपीओ शेयर बाजार में लांच हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आए हैपिएस्ट माइंड्स के आईपीओ ने तो निवेशकों का पैसा एक ही दिन दोगुने से ज्यादा कर दिया है। ऐसे में वित्तीय बाजार के जानकार मान रहे हैं कि शेयर बाजार जब भी इस तरह व्यवहार करता है तो माना जाता है कि वह आगे का समय देख रहा है। इस वक्त हालात खबरा हैं, और शेयर बाजार में तेजी है। इसका सीधा सा मतलब है कि शेयर बाजार को लग रहा है कि आगे का समय काफी अच्छा रहेगा। यही कारण है कि शेयरों के रेट जहां लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं आईपीओ बाजार में भी तेजी आ रही है।

आज खुल रहे हैं दो आईपीओ
आज यानी 21 सितंबर 2020 को कैमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स और कैम्स के आईपीओ निवेश के लिख खुल रहे हैं। इन आईपीओ को एंकर निवेशकों ने अच्छा समर्थन दिया है। वित्तीय बाजार के जानकार इन आईपीओ में निवेश को फायदा सौदा बता रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इन दोनों आईपीओ के बारे में विस्तार से।
23 सितंबर को बंद हो जाएंगे यह आईपीओ
कैमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स और कैम्स के आईपीओ जहां 21 सितंबर को खुल रहे हैं, वहीं यह 23 सितंबर को बंद हो जाएंगे। यानी निवेशकों के पास 3 दिन तक निवेश का मौका है।
कैम्स के आईपीओ पर एक नजर
-इश्यू प्राइस : 1,229 रुपये से लेकर 1,230 रुपये
-इश्यू साइज : 2,240 करोड़ रुपये से लेकर 2,242 करोड़ रुपये
-इश्यू की तारीख : 21 से लेकर 23 सितंबर, 2020
-लॉट साइज: 12 शेयर
अधिकतम कितने शेयर के लिए कर सकते हैं आवेदन
कैम्स के आईपीओ में जहां न्यूनतम 12 शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है, वहीं अधिकतम 13 लॉट यानी 156 शेयर के लिए आवदेन किया जा सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको करीब 91,880 रुपये का निवेश करना होगा।
क्या है कैम्स का कारोबार
कैम्स भारत में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के लिए रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट की सेवाएं देती है। इसके काम में म्यूचुअल फंड खाते खुलवाना, ग्राहकों की केवाईसी करना, भुगतान और सेटलमेंट, खातों के स्टेटमेंट की जानकारी और अन्य संबंधित सेवाएं आती हैं। इन सेवाओं का काम बढ़ रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कंपनी के आईपीओ को अच्छी सफलता मिल सकती है।
अब जानिए केमकॉन केमिकल के बारे में
केमकॉन केमिकल का इश्यू 21 सितंबर यानी आज से निवेश के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 23 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस इश्यू के साथ ही कंपनी 2,242 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। केमकॉन केमिकल ने अपने आईपीओ में शेयर के लिए 338 रुपये से लेकर 340 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
केमकॉन केमिकल में न्यूनतम कितने शेयर के लिए आवेदन करना होगा
केमकॉन केमिकल ने आईपीओ के लिए न्यूनतम 44 शेयरों की लॉट तय की गई है। प्राइस बैंड की ऊपरी कीमत के आधार पर रिटेल निवेशकों को 1 लॉट के लिए 14,960 रुपये लगाने होंगे। वहीं इस आईपीओ में आप अधिकतम 13 लॉट यानी 572 शेयर के लिए आवेदर कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको 94,480 रुपये का निवेश करना होगा। केमकॉन केमिकल की फ्रेश शेयरों से 165 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
कब ऐलाट होंगे शेयर
केमकॉन केमिकल के शेयरों का आंवटन सोमवार यानी 28 सितंबर 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं रिफंड 29 सितंबर से शुरू होंगे। कंपनी के शेयर 30 सितंबर तक निवेशकों के डिमैट खाते में आ आएगे। यह शेयर 1 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
