नई दिल्ली, सितंबर 5। दूध हमारे लिए एक सबसे जरूरी चीज है। घर में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक हमे दूध को आवश्यकता होती ही है। भारत के भीतर सबसे अधिक गाय और भैंस का दूध बिकता है। लेकिन बहुत से देश ऐसे भी जहां अधिक मात्रा में गधे के दूध का भी उत्पादन होता है। इसके साथ ही इसके दूध से पनीर भी बनाई जाती है। जिसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।
एक किलो पनीर का दाम 87 हजार रु हैं
हम आज आपको विश्व को सबसे अधिक महंगी पनीर के बारे में बताने जा रहे है। भारत में अधिकतर पनीर की कीमत 300 से 400 रूपये किग्रा के मध्य होती है। जो पनीर गाय और भैंस के दूध से बनती है। लेकिन आज हम आपको गधी के दूध की पनीर के बारे में बता रहे है। जिसकी कीमत आप जान कर बहुत अधिक हैरान हो जाओगे। इसकी कीमत 87 हजार रु प्रति किलो ग्राम से भी अधिक हैं।
इसकी कीमत तेजी से बढ़ रही
इतनी महंगी पनीर है आपको कीमत सुन कर लग रहा होगा। इसे कौन खाता होगा। मगर इसको खरीदने वाले बहुत सारे लोग है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्बिया में जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व स्थित है। जहां पर गधी के दूध से पनीर बनाया जाता है। जिसकी कीमत 880 जीबीपी मतलब 1130 डॉलर है और इसके पनीर की कीमत बाजार में लगातार बढ़ते ही जा रही है।
आसान नहीं है पनीर को बनाना
इस दूध से पनीर बनाना इतना सरल भी नहीं है। क्योंकि इसमें जमावट के लिए पर्याप्त कैसिइन नहीं होता है। वैसे कुछ लोग है। उत्तरी साइबेरिया के जिन लोगो के पास इससे पनीर बनाने का गुप्त नुस्का है, जो कुछ पुरानी तकनीक का उपयोग करके इस दूध को गाढ़ा करते हैं, इसको बनाने में लगभग 25 लीटर दूध की आवश्यकता होती है। जिस वजह से ये अधिक महंगा है।
इसकी क्या खासियत है
सर्बिया के पनीर उत्पादकों के अनुसार, मां और गधी के दूध को एक समान गुण होते है। यदि अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के रोगी इसका उपयोग करें, तो उन्हें काफी लाभ होता है। फॉर्म के अनुसार, इसका उत्पादन कम होने के कारण इसकी प्राइस अधिक होती है। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के द्वारा वर्ष 2012 में इस पनीर के उपयोग की खबर आई थी। हालांकि जोकोविच के द्वारा इन खबरों का खंडन किया था।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications