
PAN-Aadhaar Link : अगर 31 मार्च 2023 से पहले आपने अपने पैन को आधार नंबर से लिंक नहीं किया तो आपका स्थायी खाता नंबर (पैन) 1 अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएगा। पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इन दो अहम दस्तावेजों को लिंक करने की तारीख केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से कई बार बढ़ाई गयी है। 31 मार्च 2022 तक बिना किसी चार्ज के पैन और आधार को लिंक करने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, जिन्होंने ऐसा नहीं किया उन्हें 30 जून 2022 तक 500 रुपये की लेट फीस के साथ पैन-आधार लिंक करने की अनुमति दी गई।
फिर बढ़ाई गयी लेट फीस
इसके बाद 30 जून 2022 को फिर से लेट फीस बढ़ाई गयी। इसे 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा कर 1000 रु कर दिया गया। यानी इस समय पैन-आधार लिंकिंग के लिए लेट फीस 1000 रुपये है। इसका मतलब है कि अगर आप चाहें तो 1000 रुपये के जुर्माना पर 31 मार्च तक अपने पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं। इससे आपका पैन निष्क्रिय होने से बच जाएगा।
कई बार दी गयी चेतावनी
पहले भी कई बार सीबीडीटी ड्यू डेट से पहले अपने पैन और आधार को लिंक करने को लोगों से कह चुका था। हाल ही में आयकर विभाग ने एक ट्वीट किया था, जिसके अनुसार पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि करीब आ गयी है। आईटी अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैनधारकों को (जो छूट की कैटेगरी में नहीं आते हैं) 31.3.23 से पहले अपने पैन और आधार को लिंक करना जरूरी है। वरना फिर 1 अप्रैल 2023 से अनलिंक्ड पैन निष्क्रिय हो जाएगा। आप 1000 रुपये का चार्ज देकर पैन और आधार को इस लिंक (http://www.incometax.gov.in) पर लिंक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं
पैन-आधार लिंकिंग का काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। साथ ही बहुत कम समय में आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं। पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक करने के लिए, आपको आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट (incometax.gov.in) पर "लिंक आधार स्टेटस" टैब करना होगा। स्टेटस चेक करने के लिए सीधा लिंक (https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status) हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications