आज सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 11 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: आज सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 11 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस तेजी से दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 38,771 रुपये पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में तेजी सीमित रही है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। Bank holidays 2020: 7 बार आएंगे लम्बी-लम्बी छुट्टियों के मौके ये भी पढ़ें

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 11 रुपये की ही मामूली तेजी दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि रुपये में मजबूती के चलते सोने में तेजी सीमित रही है। पटेल ने बताया कि भारतीय रुपया मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे मजबूत होकर कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई है। चांदी के भाव में मंगलवार को 75 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से एक किलो चांदी का भाव 45,610 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,535 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,478.20 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
