सोना की कीमत आज फिर लुढ़की, चांदी में भी गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: सोना की कीमत आज फिर लुढ़की, चांदी में भी गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो 16 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन नरमी रही है।

सोना-चांदी की कीमत आज
विदेशों में गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर स्थानीय बाजार में आज देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सोना हाजिर 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.60 डॉलर लुढ़ककर 1,464.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी शुक्रवार को ढाई प्रतिशत टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। अच्छे आंकड़ों से यह विश्वास बना है कि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है। भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
800 रुपए सस्ती हुई चांदी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की गिरावट के साथ 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 27 नवंबर के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 800 रुपए लुढ़ककर 14 अगस्त के बाद के निचले स्तर 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 859 रुपए की गिरावट में 43,545 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,100 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,930 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 44,550 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 43,545 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 930 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,300 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications