नई दिल्ली, जून 24। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें आपको बिना किसी डेली सीमा के कुल 50 जीबी डेटा मिलेगा। टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई ने अपने ग्राहकों के लिए ये प्लान जियो और एयरटेल के इसी तरह का प्लान पेश करने के बाद लॉन्च किया है। इससे पहले देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल बिना डेली डेटा लिमिट वाला प्लान पेश कर चुकी हैं। हाल ही में जियो ने इतनी ही कीमत पर समान डेटा बेनेफि वाला प्लान पेश किया। वहीं एयरटेल ने भी कुछ दिन पहले इसी तरह के एक पैक की घोषणा की थी, जिसकी कीमत 456 रुपये है और इसमें 50 जीबी डेटा एक साथ दिया जा रहा है।
वीआई के नये प्लान के बाकी बेनेफिट
वीआई ने 447 रुपये वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें 50 जीबी डेटा की पेशकश की जा रही है। इसमें डेटा की कोई लिमिट नहीं होती। इस प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉल बेनेफिट मिलेगा। साथ ही आप रोज 100 एसएमएस भी भेज सकते हैं। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। आपको वीआई मूवीज और टीवी का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें फिल्में, ओरिजिनल कंटेंट, लाइव टीवी और समाचार कंटेंट होता है।
जियो का कैसा है नया प्लान
जियो भी समान कीमत पर ऐसे ही बेनेफिट ऑफर करता है। 50 जीबी की लिमिट के बाद आपके डेटा की गति घट कर 64 केबीपीएस रह जाएगी। 447 रुपये के जियो प्रीपेड प्लान में जियो टीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। 447 रुपये का प्लान जियो के फ्रीडम प्लान रेंज का हिस्सा है, जो 127 रुपये से शुरू होकर 2,397 रुपये तक जाते हैं। इस रेंज के बेस प्लान में कुल 12 जीबी डेटा और 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जबकि सबसे प्रीमियम प्लान में 365 जीबी डेटा और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
चेक करें एयरटेल के प्लान के बेनेफिट
जियो के 447 रुपये वाले पैक से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने हाल ही में 456 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया। इस प्लान में जियो और वीआई के 447 रु वाले प्लान के जैसे ही बेनेफिट मिलते हैं। मगर 50 जीबी डेटा लिमिट के बाद ग्राहकों से 50 पैसे प्रति एमबी शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा एयरटेल अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का 30-दिवसीय फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक का एक्सेस इस प्लान में दे रही है। आपको हैलो ट्यून्स का मुफ्त एक्सेस, फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और शॉ एकेडमी द्वारा पेश किए जाने वाले ऑनलाइन कोर्स का एक्सेस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications