सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से आज गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से आज गिरावट देखने को मिली है। साल 2020 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव एक बार फिर 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। कल 30 दिसंबर को सोना 49971 पर बंद हुआ था। जबकि देशभर के सर्राफा बाजारों में 31 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50123 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 79 रु की तेजी के साथ 50202 रुपये पर बंद हुआ।

बात करें चांदी कि तो कल यानी 30 दिसंबर को चांदी 67096 पर बंद हुई थी। वहीं आज 31 दिसंबर को चांदी 186 रुपये महंगी होकर 67282 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 101 रु की तेजी के साथ 67383 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50123 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49922 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45913 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37592 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67282 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीण्क्स) पर सुबह 10:52 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 81 रुपये यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 50,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 50,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 50 रुपये यानी 0.10 फीसद की भाव कमी के साथ 50,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बुधवार को अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 50,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:52 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 165 रुपये यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 68,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications