नई दिल्ली, मई 29। देश के सभी प्रमुख शहरों में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 250 रु की गिरावट के साथ 49,860 रु रहा। मगर इस समय सोने के दाम पिछले चार महीनों के उच्चतम स्तर पर हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 210 रुपये की गिरावट के साथ 46,690 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 210 रुपये की गिरावट के साथ 50,690 रुपये पर रहा। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट वाला सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 45,970 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 50,170 रुपये पर है।
जानिए बाकी शहरों के दाम
कोलकाता में 22 कैरेट सोना 220 रुपये की गिरावट के साथ के 48,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और दस ग्राम 24 कैरेट के भाव 220 रुपये की गिरावट के साथ 50,740 रुपये पर हैं। इस बीच मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 120 रु की गिरावट के साथ 46480 रु और 24 कैरेट सोना का रेट भी 120 रुपये की ही गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति दस ग्राम पर है।
चांदी हुई है महंगी
सोने के उलट चांदी महंगी हुई है। चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में 71,600 रुपये और चेन्नई में 300 रुपये बढ़कर 76,000 रुपये हो गई। सोने और चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव होता है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की दर में उतार-चढ़ाव के कई कारण होते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें और भौगोलिक तनाव शामिल हैं।
कहां तक पहुंच सकता है सोना
कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। मगर एक अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु का आंकड़ा भी पार कर सकता है। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा। सोने के लिए ईटीएफ में निवेश बेहतर ऑप्शन है।
जानिए अपने सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितना कैरेट सोना कितना शुद्ध होगा
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications