पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार कम हो रहे हैं। डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। वहीं एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल फिर सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार कम हो रहे हैं। डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। वहीं एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल फिर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ग्राहकों को पेट्रोल क्रमश: 71.89 रुपये, 77.56 रुपये, 74.53 रुपये और 74.68 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं चारों महानगर में डीजल क्रमश: 64.51 रुपये, 67.60 रुपये, 66.83 रुपये और 68.12 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
1 अप्रैल महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से एक रुपये लीटर की वृद्धि हो सकती है।
- इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है।
- फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. यह यूरो-मानकों के अनुरूप है।
- सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications