बीते कल गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गयी थी, लेकिन आज ब्रेक लग गया। सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई।
नई दिल्ली: बीते कल गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गयी थी, लेकिन आज ब्रेक लग गया। सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिल रहा है।

आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव गुरुवार के मुकाबले 25 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। सोने का हाजिर भाव अब 51536 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज 581 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल के साथ 65799 रुपये पर पहुंच गई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47207 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65799 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत बढ़ी
रोजगार के खराब आंकड़ों की वजह से गोल्ड की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई। गोल्ड स्पॉट की कीमत 0.4 फीसदी बढ़ कर 1951.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यूएस गोल्ड फ्यूचर में 0.6 फीसदी बढ़त दर्ज की गई और यह 1,960.80 डॉल प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स में दूसरी करेंसी की तुलना में गिरावट की वजह से गोल्ड के दाम में बढ़त दर्ज की गई। वहीं स्विटजरलैंड से अमेरिका को किए जाने वाले गोल्ड निर्यात में अगस्त में रुकावट आई जबकि चीन और भारत की ओर निर्यात बढ़ा है।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
