सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। देश में लॉकडाउन के बीच बाजार खुलने लगे हैं। मंगलवार को सर्रार्फा बाजार से भी सोना-चांदी का ताजा भाव आ गया।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। देश में लॉकडाउन के बीच बाजार खुलने लगे हैं। मंगलवार को सर्रार्फा बाजार से भी सोना-चांदी का ताजा भाव आ गया। इंडिया बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सुबह में बाजार खुलने के बाद 24 कैरट सोना 47184 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि 22 कैरट सोने के भाव 43221 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोमवार शाम में बाजार बंद होने के वक्त सोने का भाव 47043 रुपये था। उसकी तुलना में आज भाव में मामूली तेजी है। वैसे बीते पूरे सप्ताह के दौरान सोना 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बना रहा।

चांदी के कीमत में आई तेजी
चांदी के भाव में भी मामूली तेजी का रुख है। वहीं चांदी में 340 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूती के साथ चांदी अब 49670 रुपये पर पहुंच गई है। कल यह 49330 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। पिछले सप्ताह के दौरान सोना 47000 रुपये/10 ग्राम से नीचे बना रहा था। चांदी के भाव में भी मामूली तेजी का रुख है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 226 रुपये या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 789 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 91 रुपये या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 15,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,753.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में कारीगरों की कमी
लंबे समय से रुकी मांग भले ही अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हो, लेकिन ज्वैलर्स के सामाने आने वाले दिनों में मांग की पूर्ति करने की समस्या आ सकती है। क्योंकि, सर्राफा बाजार सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाले कारीगरों की कमी से जूझ रहा है। वहीं पूर्वी दिल्ली के ज्वैलर्स ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपनी दुकान खोल रहे हैं। ग्राहक भी आ रहे हैं, लेकिन वह ग्राहकों की मांग के मुताबिक, गहनों की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान उनके कारीगर अपने-अपने गांवों को लौट गए थे। ऐसे में अब कारीगर कब तक वापस आएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications