आज शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार के मुकाबले आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चांदी सस्ती हुई है।
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार के मुकाबले आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चांदी सस्ती हुई है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 46996 रुपये हो गई है। इसमें 108 रुपे का उछाल आया है। वहीं चांदी 500 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 46800 रुपये के भाव बिक रही है। वहीं 23 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें गुरुवार को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 372 रुपये गिर कर 46888 रुपये पर आ गया था।

देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 392 रुपये की तेजी के साथ 46,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 392 रुपये या 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 9,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 416 रुपये या 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,927 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 11,077 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,734.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
