बीते महीने अगस्त के मुकाबले इस महीने सितंबर में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है।
नई दिल्ली: बीते महीने अगस्त के मुकाबले इस महीने सितंबर में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव लगातार उपर-नीचे गिर रहे हैं। इन पांच कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 14 सिंतबर से 18 सिंतबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 150 महंगा रुपये की तेजी आई है तो वहीं चांदी का 573 रुपये उछाल देखने को मिली है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि सोना दिवाली तक 60 हजारी हो सकता है।

उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
- 14 सितंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने के हाजिर भाव में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने का हाजिर भाव आज 55 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51386 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 198 रुपये नीचे खुली। आज चांदी 65226 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
- 15 सितंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का भाव के सोमवार मुकाबले 399 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा खुला। सोना आज 51793 रुपये पर खुला। जबकि चांदी में आज 1446 रुपये उछाल के साथ खुली।
- 16 सितंबर बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का भाव मंगलवार के मुकाबले के मुकाबले 151 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 51742 रुपये पर खुला बाद में महज 96 रुपया सस्ता होकर 51797 रुपये पर बंद हुआ। जबकि चांदी में आज 875 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
- 17 सिंतबर गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट गोल्ड का भाव बुधवार के मुकाबले 366 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर खुला। 366 रुपये सस्ता होने के बाद गुरुवार को सोना 51431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी हाजिर 1062 रुपये की गिरावट के साथ 64821 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
- 18 सितंबर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव गुरुवार के मुकाबले 25 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। सोने का हाजिर भाव अब 51536 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज 581 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल के साथ 65799 रुपये पर पहुंच गई है।
60 से 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता सोना
बता दें कि केडिया कैपिटल के अजय केडिया कहते हैं कि इस महीने सोने की कीमतों में जो गिरावट आई , उसकी वजह है पिछले दो महीनों में रुपए में आई मजबूती है। रुपया अभी 73-74 रुपए प्रति डॉलर की रेंज में है। वहीं कुछ महीनों पहले 76-77 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। इससे भी सोने की कीमत कम हुई है। अगर डॉलर में तेजी आएगी तो लॉन्ग टर्म में सोने के दाम और तेजी से बढ़ेंगे। यानी अगले साल तक सोना 60 से 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications