सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के भाव में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के भाव में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 41,565 रुपये पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजार के कमजोर रहने के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोना पिछले सत्र में 41,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें भी 233 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस को इलाज योग्य बताने के बाद से सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 157 रुपये की गिरावट के साथ 47,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र की बात करें, तो चांदी 47,327 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
भारत में आज के सोने दी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी स्थिर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सोमवार को 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर वायदा भाव की बात करें तो सोमवार दोपहर तीन अप्रैल 2020 का सोना 40,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और पांच जून 2020 का सोना 40,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच मार्च 2020 की चांदी 46,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
जबकि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 75 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,481 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत बढ़ी थी। चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में 147 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,036 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। तपन पटेल ने कहा था कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 75 रुपये महंगा हुआ है। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,575.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
