नयी दिल्ली। मारुति से लेकर हुंडई और महिंद्रा तक के पास एक से एक शानदार मॉडल हैं। कारों में भी कई तरह की कैटेगरी होती हैं। इनमें एसयूवी, हैचबैक और सेडान आदि शामिल हैं। भारत में पहले हैचबैक और सेडान कारों को काफी पसंद किया जाता था। मगर अब लोगों का रुझान एसयूवी कारों की तरफ बढ़ गया है। ग्राहकों की पसंद के मद्देनजर कार कंपनियां भी एसयूवी मॉडलों पर ध्यान दे रही हैं। अब एसयूवी में भी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी खूब पसंद की जा रही हैं। अगर आप कोई एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको बताएंगे सबसे सस्ते मॉडलों के बारे में। आइए जानते हैं हुंडई, मारुति आदि के सबसे बेस्ट और सस्ते एसयूवी कार मॉडलों के बारे में।
हुंडई वेन्यू
इस लिस्ट में पहला नंबर है हुंडई वेन्यू का। हुंडई वेन्यू बेहद दमदार कार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई ने अपनी एसयूवी वेन्यू को 6 वेरिएंट्स में पेश किया है। इनमें ई, एस, एस+, एसएक्स, एसएक्स+ और एसएक्स (ओ) शामिल हैं। हुंडई वेन्यू के इन मॉडलों का दाम 6.7 लाख रु से 11.4 लाख रु तक है। ये कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की है। हुंडई वेन्यू तीन बीएस-6 इंजन ऑप्शंस में मौजूद है। इनमें 2 पेट्रोल और 1 डीजल वाला मॉडल शामिल है। इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर ऑप्शन उपलब्ध है।
मारुति विटारा ब्रेजा
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा एसयूवी सेगमेंट में बेहद पसंद की जाने वाली कार है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक की कीमत 7.34 लाख रु से लेकर 11.4 लाख रु (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। विटारा ब्रेजा इस समय 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ शामिल हैं। ध्यान रहे कि ये कार केवल एक इंजन ऑप्शन में मौजूद है, जो कि 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट वाला है।
टाटा नेक्सन
हमारी सबसे सस्ती एसयूवी कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सन का तीसरा नंबर है। टाटा नेक्सन के अलग-अलग मॉडलों का प्राइस 6.99 लाख रु से लेकर 12.70 लाख रु (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक है। खास बात ये है कि इस कार को टाटा ने पूरे 10 वेरिएंट में पेश किया है। इस कार को कंपनी ने 2 इंजन के साथ तैयार किया है, जिनमें 1.2 लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का भी नाम है। महिंद्रा की बेहद मशहूर कार एक्सयूवी300 को इस लिस्ट में जगह दी गई है। आपको महिंद्रा एक्सयूवी300 4 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनका दाम 7.95 लाख रु से 12.30 लाख रु (एक्स-शोरूम) तक है। महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी300 को पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन ऑप्शन में भी पेश किया है। इसका पेट्रोल मॉडल 1.2-लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन और डीजल मॉडल 1.5-लीटर वाला डीजल इंजन है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications