टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करती हैं। इनमें वे प्लान सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जिनमें यूजर्स को बेस्ट डेली डेटा बेनिफिट मिलता है।
नई दिल्ली, अप्रैल 2। टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर करती हैं। इनमें वे प्लान सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जिनमें यूजर्स को बेस्ट डेली डेटा बेनिफिट मिलता है। किफायती दर पर ज्यादा फायदा पाने के लिए किस कंपनी का रिचार्ज प्लान सबसे बेहतर है इस बात को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि अलग- अलग ग्राहकों की जरूरतें भी अलग- अलग होती हैं। अगर बात दो पॉपुलर टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स की करते हैं तो दोनों ही कंपनियां 100 रुपये से कम के खर्च पर सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। यहां हम एयरटेल के 99 रुपये के प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 91 रुपये के प्लान से कर रहे हैं। यहां कीमत के साथ बेनेफिट्स के बारे में बता रहे हैं कि ये प्लान एक दूसरे से कितने अलग है और किसमें ज्यादा फायदे मिल रहे हैं चलिए इस बारे में डिटेल में बात करते है।

कम कीमत में जियो दे रहा सबकुछ
जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्रीपेड प्लान मात्र 91 रुपये की कीमत पर मिलता है। जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी की ओर से ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 50 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डेटा भी दिया जाता है। इसके साथ- साथ टेलीकॉम कंपनी जियो जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी देती है।
एयरटेल दे रहा 28 दिन की वैलिडिटी पर 200mb डेटा
जबकि वहीं पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्रीपेड प्लान 99 रुपये की कीमत पर मिलता है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कंपनी 99 रुपये का टॉकटाइम देती है, जिसके लिए कॉलिंग पर 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से चार्जेस लगते हैं। कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी पर 200mb डेटा देती है। इस प्लान में एसएमएस नहीं मिलते। इसमें 99 रुपेय का टॉकटाइम मिलता है। इसमें 1 सेकेंड में 1 पैसा कॉलिंग चार्ज लगता है।
एयरटेल ने लॉन्च किए एक महीने वाले दो नए प्लान
एयरटेल का 296 रुपये वाला प्लान
एयरटेल ने अपने इन दोनों नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25जीबी डाटा मिलेगा।
एयरटेल का 319 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की नहीं, बल्कि पूरे महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आपने 1 मार्च को रिचार्ज कराया है तो आपका प्लान 1 अप्रैल को ही खत्म होगा यानी महीना 30 दिन का हो या 31 दिन का, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में हर रोज 2जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल के इन दोनों प्लान में एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications