नई दिल्ली, जनवरी 20। क्या आप अपने स्मार्टफोन के लिए सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है। हम यहां जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के कुछ सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी देंगे। इन प्लान्स में आपको 84 दिन तक की वैलिडिटी के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट मिलेंगे। आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल।
रिलायंस जियो का सस्ता प्लान
हम यहां आपको जिन प्लान्स की जानकारी देंगे, वो आपके फोन को चालू रखने के साथ साथ बेसिक बेनेफिट्स के लिए एक दम परफेक्ट हैं। पहले बात करते हैं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की। जियो के पास ऐसे तीन प्लान हैं, जिनकी कीमत काफी कम है। इनमें एक प्लान है 155 रुपये का। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये प्लान कुल 2 जीबी डेटा के साथ आता है। आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 मैसेज भी मिलेंगे।
जियो का दूसरा प्लान
जियो के दूसरे सस्ते प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 395 रुपये की। ये प्लान 84 दिनों की वैललिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। यदि आप कम कीमत में ठीक-ठाक अवधि वाला प्लान चाहते हैं तो ये बेस्ट रहेगा। क्योंकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ साथ 1000 मैसेज भी मिलेंगे।
जियो का तीसरा प्लान
जियो का एक और सस्ता प्लान है 1,559 रुपये का। ये कीमत आपको ज्यादा लग सकती है। मगर इसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। आपको इस प्लान में कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ 3,600 मैसेज भी दिए जाएंगे।
एयरटेल का किफायती प्लान
एयरटेल का एक सस्ता प्लान है 99 रुपये का। ये प्लान दो बेनेफिट के साथ आता है। इसमें पहला बेनेफिट है 99 रुपये का टॉकटाइम और दूसरा फायदा है 200 एमबी डेटा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। सिर्फ कॉलिंग और मोबाइल एक्टिव रखने वालों के लिए ये प्लान फायदेमंद है।
वीआई का प्लान
वीआई का भी एक 99 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। इस प्लान में एयरटेल की ही तरह 200 एमबी डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की ही है। वीआई के 79 रुपये वाले प्लान में 64 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसमें भी 200 एमबी डेटा दिया जाता है। मगर इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिन की है, जो पहले 28 दिन की हुआ करती थी।
वीआई का 299 रु वाला प्लान
वीआई के एक और प्लान की जानकारी देते हैं। ये है 299 रुपये वाला प्लान। यह 28 दिनों की वैलिडिटी, असीमित कॉल और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। 1.5 जीबी डेटा के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस रहेगी। यह प्लान ग्राहकों को वीआई मूवीज और टीवी का मुफ्त एक्सेस भी देता है। वीआई के 479 रुपये वाले प्लान में भी यही बेनेफिट मिलेंगे। बस उसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डेटा मिलता है। यानी आप कितना भी डेटा यूज करें वो आपके से नहीं कटेगा।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications