
Cheap Gold Loan : कई बार हमे अचानक अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की जरूरत पड़ जाती है। हम अपने धन की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन का सहारा लेते है। हालांकि हमारे पास लोन लेने के लिए कई सारे ऑप्शन होते है। इन ऑप्शन में एक विकल्प गोल्ड लोन भी है। यह लोन लेने का एक बेहद ही तेज तरीकों में से एक है। यह एक सुरक्षित लोन होता है। जहां पर आपके गोल्ड को कोलेटरल के रूप में लिया जाता है और वित्त संस्थान या बैंक आपको लोन देती है। आपको कितना लोन मिलेगा यह आपके सोने के मूल्य पर निर्भर करता है। जब आप लोन की राशि वापस कर देते है। तब आपको अपना सोना वापस मिल जाता है। क्योंकि यह एक सुरक्षित लोन होता है। इसीलिए यह आपको कम ब्याज की दरों में मिल जाता है। अगर आप भी गोल्ड लोन लेने का विचार कर रहे है, तो फिर यह आपको सस्ते गोल्ड लोन और ईएमआई की जानकारी दे रहे है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
गोल्ड लोन की विशेषताएं
आप अपनी फाइनेंशियल जरूरतों जैसे एजुकेशन फीस, मेडीकल खर्च, छुट्टियां आदि की जरूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन का फायदा उठा सकते है। सोना एक सुरक्षा का कार्य करता है। जिसके बदले आपको लोन की राशि मिलती है। हम आपको दो वर्ष की अवधि के लिए 5 लाख रूपये के गोल्ड लोन की ब्याज की दरों के बारे में बता रहे है।
गोल्ड लोन यह बैंक दे रहे सस्ते में
अपने ग्राहकों को यूनियन बैंक 8.40 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 2 साल के लिए 5 लाख रु तक लोन ऑफर कर रहा है। इस लोन योजना में जो व्यक्ति लोन लेता उसको ईएमआई के रूप में हर महीने 22,705 जमा करना होगा। वहीं, सेंट्रल बैंक 8.45 प्रतिशत ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। इसमें हर महीने ईएमआई के रूप में 22,716 रूपये देना होगा, इसी तरह एसबीआई 8.55 प्रतिशत की गोल्ड लोन पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। एसबीआई में महीने की ईएमआई के रूप में 22,739 रूपये जमा करना होगा।
अन्य बैंक ब्याज दर और ईएमआई
पंजाब और सिंद बैंक 8.60 प्रतिशत ब्याज पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। मंथली के रूप में ईएमआई 22,751 रूपये देना होगा। फेडरल बैंक 8.64 प्रतिशत ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। मंथली ईएमआई रूप में 22,760 रूपये देना होगा। यूको बैंक अपने ग्राहकों को 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। इसमें अगर आप गोल्ड लोन लेते है तो फिर आपको हर महीने 22,762 रूपये ईएमआई के रूप में देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 8.85 प्रतिशत की ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। इसमें अगर आप गोल्ड लोन लेते है, तो फिर आपको हर महीने 22,808 रूपये ईएमआई के रूप में देना होगा। पीएनबी अपने ग्राहकों को 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। इसमें अगर आप गोल्ड लोन लेते है, तो फिर आपको हर महीने 22,842 रूपये ईएमआई के रूप में देना होगा। इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है. इसमें अगर आप गोल्ड लोन लेते है, तो फिर आपको हर महीने 22,842 रूपये ईएमआई के रूप में देना होगा। बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 9.45 प्रतिशत की ब्याज दर पर गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। इसमें अगर आप गोल्ड लोन लेते है, तो फिर आपको हर महीने 22,946 रूपये ईएमआई के रूप में देना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications