नई दिल्ली, जून 24। मोदी सरकार की सस्ता सोना बेचने की स्कीम आज बंद हो रही है। आज शाम तक लोग बाजार के रेट से सस्ता सोन खरीद सकते हैं। इस स्कीम के तहत न्यूनतम 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीदा जा सकता है। यही नहीं अगर आप 1 लाख रुपये का सोना खरीदेंगे तो हर साल आपको 2500 रुपये ब्याज के रूप में भी मिलेगा। आइये जानते हैं कि मोदी सरकार की सस्ता सोना बेचने की यह स्कीम क्या है।
यह है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) शुरू की है। इस स्कीम के तहत मोदी सरकार ऑनलाइन और ऑफलाइन गोल्ड की बिक्री करती है। इस बार यह बिक्री 20 जून 2022 से शुरू हुई है, जो आज शाम को बंद हो जाएगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम की यह इस वित्त वर्ष की पहली सीरीज है। इसके तहत निवेशकों के पास काफी सस्ते में सोना खरीदने का विकल्प है।
कौन खरीद सकता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आम नागरिक, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं सोना खरीद सकती हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम गोल्ड खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 8 साल के लिए जारी होते हैं, हालांकि इनको 5वें वर्ष के बाद कभी भी मैच्योर करा कर पैसा वापस लिया जा सकता है। आरबीआई इनकी मैच्योरिटी राशि की घोषणा करती है, उस रेट पर यह बांड कैश कराए जा सकते हैं।
जानिए कितना सस्ता मिल रहा है गोल्ड
सरकार की तरफ से आरबीआई गोल्ड की बिक्री करती है। इस बार सरकार ने इस गोल्ड का दाम 5091 रुपये प्रतिग्राम तय किया है। लेकिन अगर कोई इस गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदता है, और भुगतान भी आनलाइन करता है, तो उसे प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इस प्रकार से यह सोना उसे 5041 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर अलाट किया जाएगा।
जानिए बाजार के दाम से कितना सस्ता हुआ यह सोना
कल यानी गुरुवार को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की सोने का क्लोजिंग रेट 50853 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं सरकार इस बार 50910 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव अलाट किया जाएगा। 57 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ। वहीं अगर ऑनलाइन भुगतान किया जाए तो यह सोना 500 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता मिलेगा। आरबीआई गोल्ड का रेट इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन से ही लेती है। इसलिए इस बेवसाइट पर गोल्ड का रेट महत्वपूर्ण हो जाता है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications