नई दिल्ली, जून 13। दिल्ली में अपने घर का सपना पूरा करना इतना आसान नहीं है। मगर कुछ शानदार मौके ऐसे आते हैं, जिनके जरिए इस सपने को पूरा करना आसान हो जाता है। ये मौके अकसर दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए लेकर आता है। एक ऐसा ही मौका डीडीए फिर से लेकर आने वाला है। बता दें कि डीडीए दिल्ली में तीन जगहों पर सस्ते फ्लैट तैयार करेगा। यानी आपके पास मौका होगा कम कीमत पर दिल्ली में अपने घर का सपना पूरा करने का। आगे जानिए डीडीए की पूरी डिटेल।
तैयार किए जाएंगे छोटे और सस्त फ्लैट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीडीए एक खास योजना के तहत दिल्ली में छोटे परिवारों के लिए तीन स्थानों पर सस्ते फ्लैट तैयार करेगा। मालूम हो कि यह छोटे फ्लैट सस्ते भी होंगे। इन फ्लैट को 60-60 वर्ग मीटर के एरिया में तैयार किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार ई-नीलामी के बाद फ्री होल्ड आधार पर फ्लैट निर्माण के लिए ग्रुप रेजिडेंशियल प्लॉटों के निपटारे की योजना है। शुरुआत में दिल्ली के दिलशाद गार्डन, जहांगीरपुरी और द्वारका में फ्लैट तैयार किए जाएंगे। संभावना है कि जल्द ही टेंडर जारी हो सकते हैं।
किसके लिए होंगे फ्लैट
नयी योजना के तहत जो फ्लैट तैयार किए जाएंगे वो छोटे और सिंगल परिवार के अलावा वृद्ध दंपति के लिए बेस्ट होंगे। इस सेगमेंट की 40-60 वर्गमीटर किफायती आवासों की मांग को इसी योजना के जरिए पूरा किया जाएगा। ये तैयार किए जाने वाले फ्लैट नेशनल हाउसिंग पॉलिसी के आधारित होंगे।
जानिए डीडीए की एक और स्कीम
डीडीए जुलाई में उन लोगों के लिए एक 'मिनी-ड्रा' आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिन्होंने आवास योजना 2021 के तहत फ्लैट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया था।
कितने फ्लैट हैं स्कीम में
सूत्रों के अनुसार, योजना में पेश किए गए 1,354 फ्लैटों में से लगभग 300 फ्लैटों को मूल आवंटियों ने सरेंडर कर दिया है, जो अब प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को आवंटित किए जाएंगे। डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021 को 2 जनवरी से 16 फरवरी, 2021 तक लॉन्च किया गया था, जिसमें 1,354 फ्लैटों के लिए 22,752 आवेदन मिले थे।
कब तक होगा मौका
इस योजना के लिए 10 मार्च को ड्रा निकाला गया था और प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों की डिटेल डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की गयी थी। प्राधिकरण ने अब सभी प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों से डीडीए की वेबसाइट के माध्यम से 30 जून तक डीडीए आवास योजना 2021 के आवेदन पत्र में अपनी मर्जी के अनुसार पंजीकरण राशि जमा करने का अनुरोध किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications