नयी दिल्ली। रेनॉल्ट ने भारत में बहुत कम समय में अच्छी मार्केट हासिल की है। रेनॉल्ट इंडिया फ्रांस की रेनॉल्ट एस.ए. की सब्सिडरी कंपनी है। या कहा जाए कि ये इस फ्रांसीसी कंपनी की भारतीय यूनिट है। रेनॉल्ट ने भारत में तीन मॉडल पेश किए हैं, जिनमें डस्टर, ट्राइबर और क्विड शामिल हैं। रेनॉल्ट अपनी इन तीनों ही कारों पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर्स सिर्फ दिसंबर में ही वैध रहेंगे। यानी ग्राहक सिर्फ इसी महीने में डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
रेनॉल्ट डस्टर पर बचाएं 80000 रु
ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। रेनॉल्ट डस्टर के आरएक्सएस सीवीटी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये तक का ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी आप इस मॉडल पर कुल 80000 रु बचा सकते हैं। वहीं इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट के साथ-साथ एनए पेट्रोल आरएक्सएस और आरएक्सजेड वेरिएंट पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। रेनॉल्ट डस्टर की शुरुआती कीमत 8.59 लाख रु है। ये कार 16.5 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है।
रेनॉल्ट क्विड पर बचाएं 44000 रु
रेनॉल्ट क्विड पर कंपनी 44000 रु तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 9,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस शानदार हैचबैक के आरएक्सएल वेरिएंट पर आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। ये कार किफायती भी है और शानदार माइलेज देने वाली भी। क्विड इस समय उपलब्ध सबसे सस्ती कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.08 लाख रु है। क्विड 25 किमी तक का माइलेज दे सकती है।
रेनॉल्ट ट्राइबर पर बचाएं 50000 रु
रेनॉल्ट ट्राइबर पर आप पूरे 50000 रु तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कार के एएमटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत 5.12 लाख रु से शुरू होती है।
हुंडई ने पेश किया ऑफर
दिसंबर महीने के लिए हुंडई ने भी डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। हुंडई अपनी कारों पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट दे रही है। इनमें हुंडई की एलांट्रा पर ग्राहक 30,000 रुपये के कैश के साथ ही 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी हासिल कर सकते हैं। वहीं कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी एलांट्रा पर कुल 1 लाख रु बचाए जा सकते हैं।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर कितना डिस्काउंट
ग्रैंड आई10 एनआईओएस हुंडई की दमदार कारों में शामिल है। इस पर 55000 रु तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं इस कार के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त कैश बेनेफिट भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
