Charlie Kirk Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी और कंजरवेटिव युवा नेता चार्ली किर्क की बुधवार (10 सितंबर) को अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या (Charlie Kirk Shot Dead) कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में हलचल मच गई है।
यूटा वैली यूनिवर्सिटी परिसर में दोपहर के वक्त 'Freedom' शब्द लिखी हुई सफेद टी-शर्ट पहने किर्क एक कुर्सी पर बैठे थे और इस दौरान वे अपने चारों ओर इकट्ठा लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार्ली सफेद टेंट के नीचे माइक पर बोलते दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई देती है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग चीखते हुए वहां से भागने लगे।
हालांकि घटना को अंजाम देने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था लेकिन कई घंटों पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल, चार्ली किर्क पर गोली चलाने वाले के पुलिस तलाश में जुटी है। इस हत्याकांड के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प आगबबूला हैं और उन्होंने इसके लिए कट्टर वामपंथी सोच को जिम्मेदार बताया है। किर्क के सम्मान में अमेरिका का झंडा भी आधा झुका दिया गया है।
इस बीच आइए जानते हैं कि चार्ली किर्क कौन थे और उनके परिवार में कौन-कौन हैं, उनका नेटवर्थ कितना है...
कौन थे चार्ली किर्क? (Who Was Charlie Kirk?)
31 वर्षीय चार्ली किर्क टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक थे। किर्क ने राजनीति में अपना करियर कम उम्र में ही शुरू कर दिया था। इस बीच उन्होंने 2012 में महज 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए की शुरुआत की थी। एक छात्र आंदोलन के रूप में शुरू हुआ यह संगठन अमेरिका के सबसे शक्तिशाली युवा-केंद्रित रूढ़िवादी संगठनों में से एक बन गया। चार्ली किर्क अमेरिका में राइट विंग के जाने-माने एक्टिविस्ट थे। उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का काफी करीबी माना जाता था।
चार्ली की मां मेंटल हेल्थ काउंसलर हैं। उनके पिता रॉबर्ट डब्ल्यू. किर्क आर्किटेक्ट थे, जो अब दुनिया में नहीं हैं। चार्ली की शादी 8 मई 2021 को एरिका फ्रैंट्ज़वे से हुई थी, जो एरिजोना के स्कॉट्सडेल की रहने वाली थी। साल 2019 से दोनों का अफेयर चल रहा था और दिसंबर 2020 में सगाई के बाद 2021 में शादी थी। एरिका ने साल 2012 में मिस एरिजोना USA का खिताब जीता था। एरिका रेजिस यूनिवर्सिटी में बास्केटबॉल प्लेयर थीं। चार्ली और एरिका के 2 बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का जन्म 23 अगस्त 2022 को और बेटे का जन्म मई 2025 में हुआ था।
कितनी संपत्ति के मालिक थे चार्ली किर्क?
टर्निंग पॉइंट यूएसए और वेल्थ बिल्डिंग टीपीयूएसए ने 2024 तक प्रमुख रूढ़िवादी दानदाताओं के समर्थन से करोड़ों का राजस्व अर्जित किया। इसके सह-संस्थापक और सीईओ के रूप में किर्क का वेतन लगातार बढ़ता गया-शुरुआती वर्षों में मामूली $27,000 से बढ़कर 2020 के दशक तक छह अंकों से भी अधिक हो गया।
किर्क ने टर्निंग पॉइंट एक्शन, टर्निंग पॉइंट फेथ और टर्निंग पॉइंट अकादमी के माध्यम से अपनी पहुंच का विस्तार भी किया, जिससे उनकी वैचारिक और वित्तीय स्थिति दोनों मज़बूत हुई।
किर्क के वित्तीय पोर्टफोलियो में हाई वैल्यू वाली रियल एस्टेट कंपनियां भी शामिल थी। एरिज़ोना में एक स्पेनिश शैली की संपत्ति है जहां वे अपनी पत्नी एरिका और अपने बच्चों के साथ रहते थे। चार्ली किर्क करीब एक करोड़ 20 लाख (12 मिलियन डॉलर) की प्रॉपर्टी के मालिक थे। उनके पास आलीशान बंगला था, जिसका इंटीरियर स्पेन की मशहूर डिजाइनर ने फाइनल किया था। चार्ली के पास 3 लग्जरी प्रॉपर्टी थीं। चार्ली के पास फीनिक्स में 47.5 लाख डॉलर की एक प्रॉपर्टी, फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट पर समुद्र किनारे बना कॉन्डोमिनियम और एक अपार्टमेंट भी था। इसके अलावा चार्ली को अपने पॉडकास्ट, रेडियो शो और स्पीच से भी काफी इनकम होती थी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने वीडियो जारी जताया शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक वीडियो शेयर करते हुए चार्ली की काफी तारीफ की और उनके निधन पर शोक जताया। उन्हों कहा कि हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ये अमेरिका के लिए एक काला दिन है। ट्रंप ने कहा कि चार्ली जैसे कमाल के अमेरिकी लोगों को कुछ चरमपंथी नाजी कहकर बुलाते हैं, इसी तरह के लोग आतंकवाद के लिए जिम्मेदार हैं। ये सब अब बंद होना चाहिए। हम लोग हिंसा में शामिल हर किसी को ढूंढकर उन्हें सजा देने का काम करेंगे। अपने इस संबोधन में ट्रंप ने खुद पर हुए जानलेवा हमले और बाकी हत्याओं का भी जिक्र किया।
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस घटना की निंदा करते हुए X पर लिखा, "हमारे देश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इसे अभी ख़त्म होना चाहिए। जिल और मैं चार्ली किर्क के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि चार्ली किर्क को गोली मारने वाले व्यक्ति की क्या मंशा थी, लेकिन इस तरह की घिनौनी हिंसा के लिए हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। मिशेल और मैं चार्ली के परिवार के लिए, खासकर उसकी पत्नी एरिका और उनके दो छोटे बच्चों के लिए प्रार्थना करेंगे।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications