Charlie Chang Youtube : हो सकता है आप कुछ ऐसे लोगों को जानते हों जो लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब चैनल बना कर अब लाखों-करोड़ों रु कमा रहे हैं। ये भी हो सकता है कि आप ऐसे लोगों में से एक हों। ऐसा एक युवक है, जो वीडियो बनाकर 29 साल की उम्र में करोड़पति बन गया। इतने पैसे कमा कर कोई भी ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जिएगा। इस यूट्यूबर के दावे के अनुसार उसकी सालाना कमाई 11 करोड़ रु से ज्यादा है। यानी करीब-करीब 1 करोड़ रु महीना। आगे जानते हैं इस युवक और इसके यूट्यूब पर कामयाबी के सफर के बारे में।
बनना चाहता था डॉक्टर
ये कहानी है चार्ली चांग की। वे एक समय डॉक्टर बनना चाहते थे। मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए वे रिजेक्ट कर दिए गए। फिर वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगे। पर अब चार्ली यूट्यूब से हर साल करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। सवाल यह है कि चार्ली आखिरकार अपनी वीडियोज में ऐसा क्या पेश करते हैं, जो उनकी कमाई इतनी अधिक हो गयी। बता दें कि वे अपनी वीडियोज में फाइनेंशियल एडवाइज देते हैं।
छोड़ दिया कॉलेज
उन्होंने 2014 में कॉलेज छोड़ने का फैसला किया। असल में डॉक्टर बनना चाहते थे, पर कई मेडिकल कॉलेजों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। चांग अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। चार्ली ने करीब पांच साल तक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। फिर मॉडलिंग की और यहां तक कि अपना बिजनेस भी किया। पर इस सबसे वे जितना कमा रहे थे, वो उनके लिए कम थी।
फिर चुना यूट्यूब प्लेटफॉर्म
जब चार्ली को कई कामों से मनचाहा पैसा नहीं मिला, तो उन्होंने यूट्यूब का रुख किया। एक रिपोर्ट के अनुसार जब चार्ली की वीडियो वायरल हुई तो उसके बाद उन्होंने अपने को यूट्यूब एडसेंस के लिए रजिस्टर्ड कराया, जिससे कि उनका चैनल मौनेटाइज हो सके। बस फिर क्या था, इसके साथ ही चार्ली के पास यूट्यूब से पैसा आने लगा।
पिछले साल कमाए 12 करोड़ रु
चांग ने 2021 में 12 करोड़ रु कमाए। इस समय यूट्यूब पर उनक 8.22 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वे अपनी इस कमाई से काफी सुकून की जिंदगी जीते हैं। वहीं चार्ली इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं। उनके पास सुपरकार्स हैं। वे हॉलिडेज पर काफी पैसा खर्च करते हैं।
कई कारें हैं चार्ली के पास
चांग के पास कई सुपरकार्स हैं। उनकी कारों का कलेक्शन काफी बड़ा है। उनकी एक फोटो है, जिसमें वे फरारी 458 के साथ खड़े हैं। ये कार 1.8 करोड़ रुपए की कीमत की है। इसे उन्होंने पिछले साल नवम्बर में खरीदा था। चार्ली के पास बीएमडब्लू 3 सीरीज की कार भी है। चार्ली तरह के दूसरे बिजनेस में भी एक्टिव हैं। इनमें रियल एस्टेट शामिल है। चार्ली ई-कॉमर्स के जरिए कई तरह के बिजनेस चला रहे हैं। बता दें कि यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग घंटों वीडियोज देखते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर फिल्में, गाने, डॉक्यूमेंट्री और अन्य जानकारी वाली वीडियोज देखते हैं। पर इसी प्लेटफॉर्म पर पैसे कमाने का भी मौका है। आप जिन लोगों की वीडियो देखते हैं, वे उनसे पैसा कमाते हैं। आप भी अपनी वीडियो डाल कर यूट्यूब से पैसा कमा सकते हैं। एक चैनल बनाइए और कमाइए। पर पहले 1000 सब्सक्राइबर पूरे करने के साथ साथ आपकी वीडियोज 4000 घंटे देखी जानी चाहिए। उसके बाद आपकी इनकम शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications