नई दिल्ली, मई 29। आज के समय में सोशल मीडिया कमाई का एक नया जरिया बन गया है। खास कर लोग यूट्यूब से जम कर कमाई कर रहे हैं। किसी खास टॉपिक पर अपनी वीडियोज बना कर ढेरों ढेर यूट्यूबर काफी फेमस हो चुके हैं। इसी बीच एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। एक 55 सेकंड की वीडियो को 5 करोड़ रु में खरीदा गया है। ये वीडियो दो छोटे बच्चों की है। उससे भी अहम बात यह है कि वीडियो नयी नहीं, बल्कि 14 साल पुरानी है। इस वीडियो का टाइटल है चार्ली बिट माइ फिंगर। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कैसे फेमस हुई यह वीडियो
अब से करीब 14 साल पहले 2007 में अमेरिका में एक व्यक्ति हॉवर्ड डेविस-कैर ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड की थी। इस वीडियो में उनके दो बेटे थे। वीडियो सिर्फ 55 सेकंड की है। मगर इस वीडियो को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके दो छोटे हैरी और चार्ली कहीं बैठे खेल रहे हैं। खेल-खेल में हैरी ने अपनी एक उंगली चार्ली के मुंह में डाली और दांत से उंगली काटने को कहा। चार्ली ने दांतों से उंगली पर काटा तो हैरी ने चिल्ला कर कहा 'चार्ली बिट माइ फिंगर' (Charlie Bit My Finger)। यही इस वीडियो का टाइटल है। बस इतनी सी वीडियो यूट्यूब पर खूब छा गयी।
अब तक 885,217,150 ने देखा
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 885,217,150 लोग देख चुके हैं। वीडियो के समय हैरी तीन साल और चार्ली 1 साल के थे। अब वे क्रमश 17 और 15 साल के हैं। उनके पिता तो इस वीडियो को हटाना चाहते थे, मगर वीडियो पर ढेर सारे व्यूज देख कर उन्हें हैरानी हुई। इसी वीडियो के दम पर यह परिवार ही फैमस हो गया। अब ये वीडियो करोड़ों में बिकी है।
करीब 5 करोड़ रु में बिकी वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद हैरी और चार्ली के पिता हॉवर्ड को विज्ञापन मिले, जिससे उनकी काफी तगड़ी कमाई हुई। मगर अब इस वीडियो को 'नॉन-फंगिबल टोकन्स' (एनएफटी) के रूप में बकायदा नीलाम कर दिया गया है। नीलामी में यह 7,60,999 डॉलर या करीब 5 करोड़ रु की बिकी है। इस समय हैरी ए-लेवल के छात्र हैं। बता दें कि इस वीडियो को एचडीसीवाईटी चैनल पर अपलोड किया गया। इस चैनल के इस समय 393 हजार सब्सक्राइबर हैं।
किसलिए बनाई थी वीडियो
हॉवर्ड ने इस वीडियो को लेकर एक अहम खुलासा किया है। असल में उनके पैरेंट्स चार्ली और हैरी को देखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने यह वीडियो बनाई। मगर वीडियो का साइज बड़ा था। इसलिए उन्होंने इसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। मगर कौन जानता था कि यह वीडियो इतनी फैमस हो जाएगी। अगर आप ये वीडियो देखना चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.youtube.com/watch?v=_OBlgSz8sSM) पर जाएं।
आप भी कर सकते हैं कमाई
आप भी यूट्यूब से कमाई कर सकते हैं। अपना चैनल बनाइए और वीडियो अपलोड कीजिए। मगर इसके लिए न्यूनतम सब्सक्राइबर्स और आपकी वीडियो को देखे जाने की अवधि होती है। इसके बाद ही आपकी कमाई शुरू होती है। इसके बाद जितने अधिक व्यू और सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे आपकी कमाई भी बढ़ती चली जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
