सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में सुधार हुआ है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में सुधार हुआ है। मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली और कीमत एक बार फिर से 46000 रुपए के पार हो गया है। बता दें कि आज मंगलवार को को सोने की कीमत 219 रुपए बढ़कर 46004 रुपए के पार पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में नरमी देखने को मिली।

जानकारी दें कि आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इन सब हलचल के बीच आज सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। सोना आज 219 रुपए महंगा होकर 46004 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46004 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में गिरावट आई।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अगर 12 मई 2020 को सोने-चांदी के रेट पर एक नजर डाले तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46004 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जो सोमवार को 45785 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45820 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो कि सोमवार को 45602 रुपए प्रति 10ग्राम था। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 42139 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो कि सोमवार को 41939 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 26912 रुपए रही। जबकि चांदी की कीमत 43200 रुरए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 43060 रुपए/किलो पर पहुंच गई।
55000 के पार जा सकती है सोने की कीमत
जानकारों माने तो साल 2020 के अंत तक सोने की कीमत 53000-55000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। अगर आंकड़ों पर नजर डाले और मार्च से अप्रैल के बीच की अब तक कीमत की तुलना करें तो सोने की कीमत में तेजी का ग्राफ दिख जाएगा। जहां 31 मार्च 2020 को एमसीएक्स पर सोना 42968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था तो सोमवार यानी 13 अप्रैल को सोना 46286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। यानी महज 13 दिनों में सोने की कीमत में 3318 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। उसी तरह से मई में भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
