सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। याद दिला दें कि सोना 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर था, वो लगातार गिरता जा रहा है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। याद दिला दें कि सोना 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर था, वो लगातार गिरता जा रहा है। बीते कल 7 अक्टूबर को सोने की कीमत की कीमत में करीब 700 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिवाली तक सोना काफी सस्ता हो जाएगा।

सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आज यानी 8 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 70 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50357 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 1042 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। अब चांदी का हाजिर भाव 59914 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46127 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37768 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59914 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना में मामूली तेजी, जानिए चांदी की चाल
सोने के वायदा कारोबार में गुरुवार को मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 67 रुपये यानी 0.13 फीसद की तेजी के साथ 50,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का दाम पांच रुपये यानी 0.01 फीसद चढ़कर 50,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। बात करें चांदी की तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 181 रुपये यानी 0.30 फीसद की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 128 रुपये यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 62,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव दो डॉलर यानी 0.11 फीसद की तेजी के साथ 1,892.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.31 डॉलर यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 1,887.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। जबकि ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.09 डॉलर यानी 0.39 फीसद की तेजी के साथ 23.99 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.24 फीसद की बढ़त के साथ 23.86 डॉलर प्रति औंस पर थी।
एक्सपर्ट्स की मानें तो जारी दिवाली तक रहेगा उतार-चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष कहते हैं कि सोना ऊंचाई से गिरकर 50 हजार रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 60 हजार रुपये के दायरे में आ चुकी है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया मानते हैं कि स्टिमुलस पैकेज ने शेयर बाजारों के लिए स्टेरॉयड का काम किया। इसी की वजह से शेयर बाजार में तेजी आई है, लेकिन इसे नेचुरल नहीं कहा जा सकता। दिवाली पर भी सोना 50000-52000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है जबकि चांदी 60,000 रुपए के दायरे में है। लेकिन जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में यदि डॉलर में मजबूती आती है तो सोने के दाम में अचानक से तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications