नई दिल्ली, अक्टूबर 30। आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से कुछ नये नियम लागू होते हैं। इनमें बैंक से जुड़े नियम, रेलवे और गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव जैसी चीजें शामिल होती हैं। जैसा कि अब 2 दिन बाद नया महीना शुरू होने जा रहा है तो कुछ नये नियम फिर से लागू होने जा रहे हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन नियमों के बारे में, जो अगले महीने की 1 तारीख से लागू होने जा रहे हैं। इनमें गैस सिलेंडर के दाम, रेलवे टाइम टेबल में बदलाव और एक बैंक के नये चार्ज शामिल हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के नये चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में पैसा जमा करने और निकालने पर नये चार्ज लागू करने जा रहा है। दरअसल आपको तय लिमिट सीमा से अधिक बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करने पर शुल्क देना होगा। जैसे कि लोन खाते के लिए 150 रुपये देने होंगे। अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करे तो 40 रुपये का चार्ज लगेगा। यदि आपका जनधन इस बैंक में है तो पैसा जमा करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। मगर निकासी पर 100 रुपये देने होंगे।
ट्रेनों का टाइम टेबल
भारतीय रेलवे देश की ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने जा रहा है। नया टाइम टेबल पहले 1 अक्टूबर से लागू होना था, मगर कुछ वजहों से इसे 31 अक्टूबर के लिए बढ़ा दिया गया। अब 13 हजार यात्री ट्रेनों और 7 हजार मालगाड़ियों की टाइमिंग बदलने जा रही है। करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी नवंबर के पहले दिन से बदलेगा।
इन मोबाइलों में व्हाट्सऐप नहीं चलेगा
व्हाट्सएप ने कहा है कि 1 नवंबर से यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। एंड्रॉइड ओएस 4.1 और इसके बाद के वर्जन और आईओएस 10 और इसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन में ही मैसेजिंग ऐप का उपयोग किया जा सकेगा। इनमें सैमसंग के गैलेक्सी ट्रेंड लाइट, गैलेक्सी एसआईआई, गैलेक्सी ट्रेंड II, गैलेक्सी एस3 मिनी, गैलेक्सी कोर, गैलेक्सी एक्सकवर 2 और गैलेक्सी ऐस 2 शामिल हैं।
गैस सिलेंडर की कीमत
जैसा कि आपको मालूम होगा कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा होती है। इसके बाद नये रेट जारी किए जाते हैं। हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के नये रेट जारी किए जाते हैं। समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसा भी होता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए।
बैंकों की छुट्टियां
नवंबर में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक शाखा में जाने से पहले आपको छुट्टियों की लिस्ट नोट कर लें। इससे आप बैंक से जुड़ा काम निपटाने के लिए सही दिन बैंक में जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उन दिनों की जानकारी दी है, जिन पर नवंबर 2021 के महीने में बैंकिंग ऑपरेशन बंद रहेंगे। हालाँकि ऑनलाइन बैंकिंग एक्टिविटीज इन दिनों में काम करती रहेंगी। नवंबर के महीने में बैंक कुल 17 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इनमें से 11 दिन आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर लिस्ट के अनुसार और बाकी दिन वीकेंड के हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
