नई दिल्ली, अगस्त 16। भारत में आधार कार्ड पहचान वेरिफाई करने के एक प्रभावी प्रूफ के रूप में काम करता है। सरकार के अनुसार हर महत्वपूर्ण दस्तावेज को आधार से लिंक किया जाना चाहिए। अब तो ईपीएफ यूएएन तक को आधार से लिंक करने के लिए कहा गया है। इसलिए आपके आधार कार्ड में सारी जानकारी सही और अपडेट होना जरूरी है। आप मोबाइल नंबर या एड्रेस बदलें तो उसे आधार में अपडेट कराना जरूरी है। यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) अकसर इन्हें अपडेट करने के नियम बदलता रहता है। यूआईडीएआई ने अब एड्रेस अपडेट करने के नियम में बदलाव किया है। जानिए नयी प्रोसेस।
इस तरह नहीं अपडेट होगा एड्रेस
पहले यूआईडीएआई ने प्रूफ के अभाव में एड्रेस अपडेट करने का ऑप्शन शुरू किया था। हालांकि, यूआईडीएआई के एक ट्वीट के मुताबिक अब इस सर्विस को बंद या डीएक्टिवेट कर दिया गया है। आधार में एड्रेस बदलने के प्रोसेस के बारे में पूछने वाले एक ट्विटर उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए, यूआईडीएआई ने कहा कि आधार कार्डधारकों को अब एड्रेस बदलने के लिए प्राधिकरण द्वारा स्वीकार्य 32 दस्तावेजों में से कोई एक प्रदान करना होगा।
अब कैसे बदलेगा एड्रेस
अब यूआईडीएआई ने अपने पुराने नियम को खत्म कर दिया है, इसलिए कार्डधारकों को अपने आधार कार्ड पर एड्रेस को बदलने के लिए एक नई प्रोसेस को फॉलो करना होगा। वैध प्रमाण माने जाने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार कार्ड अपडेटेड है। आपके आधार कार्ड का पता ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से बदला जा सकता है।
इस तरह ऑनलाइन बदलें एड्रेस
सबसे पहले आधार सर्विस सेल्फ-अपडेट पोर्टल (ssup.uidai.gov.in/ssup/) पर जाएं और अपनी डिटेल का उपयोग करके लॉग इन करें। ड्रॉप-डाउन मेनू से 'प्रोसीड टू आधार अपडेट' चुनें। अपना यूआईडी नंबर दर्ज करें, जो 12 अंकों का होगा। बॉक्स में कैप्चा कोड टाइप करें और मौजूद विकल्पों में से 'सेंड ओटीपी' चुनें। आगे जानिए बाकी का प्रोसेस।
ये है बाकी प्रोसेस
आपको रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी मिलेगा। रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी चेक करें। प्राप्त ओटीपी बताई गयी जगह दर्ज करें। फिर 'लॉग इन' सिलेक्ट करें। अपने आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करें। लिस्ट से एड्रेस और पहचान के प्रमाण की पुष्टि करने वाले 32 दस्तावेजों में से कोई एक चुनें।
पहले क्या था प्रोसेस
पहले कोई भी परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और मकान मालिक में से किसी को, जो आपको अपने एड्रेस को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने दे, एड्रेस वेरिफायर बना कर अपने आधार में एड्रेस अपडेट कर सकता था। इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार संख्या के साथ लॉग इन करके वेरिफायर का आधार नंबर दर्ज करना होता। फिर एसआरएन (सर्विस रिक्वेस्ट नंबर) मिलता और वेरिफायर को अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त लिंक के माध्यम से अपडेट के लिए सहमति देनी होती। लिंक मिलने के बाद इस पर क्लिक करना होता। फिर आधार नंबर या वर्चुअल आईडी से लॉग इन कर सहमति देनी होती। फिर एसआरएन से लॉग इन कर अपने एडरेस को प्रीव्यू करके रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती। इसके बाद निवासी को एक गुप्त कोड वाला पत्र डाक द्वारा प्राप्त होता। ऑनलाइन एडरेस अपडेट पोर्टल में लॉग इन करना होगा। गुप्त कोड की सहायता से अपना पता अपडेट हो जाता।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications