स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका भी एसबीआई बैंक में अकाउंट है और आप एटीएम के जरिए पैसों निकालते हैं तो अब से पैसे निकालने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 11। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका भी एसबीआई बैंक में अकाउंट है और आप एटीएम के जरिए पैसों निकालते हैं तो अब से पैसे निकालने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए बैंक ने यह कदम बढ़ाया है। इसके अलावा ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखने और फ्रॉड को रोकने के लिए बैंक समय-समय पर ट्वीट और मैसेज भेजकर अलर्ट करता रहता है। एटीएम से कैश निकालने के दौरान होने वाले फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक ने अब एटीएम से कैश निकालने के नियम में बदलाव कर दिया है। अब कैश निकलने के लिए ग्राहकों के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा।

ओटीपी डालने के बाद ही निकलेगा कैश
दरअसल, एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया है। अब एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। अगर आप भी एटीएम फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो बैंक की इस खास सुविधा का लाभ जरूर उठाएं। इस नए नियम के तहत ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकता है। इसमें कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलता है जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकलता है।
पैसे को सुरक्षित रखना मुख्य उद्देश्य
बैंक ने ये जानकारी भी दी है कि एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी। आपको बता दें बैंक ने ग्राहकों के एटीएम ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए 1 जनवरी 2020 से ओटीपी बेस्ड ट्रांजेक्शन की शुरुआत की है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखना है।
जान लें कितने रकम निकालने पर लागू है नियम
आपको बता दें कि 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर ये नियम लागू हुए हैं। एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देता है। चलिए आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
एटीएम से नकदी निकालने का ये रहा पूरा प्रोसेस
- एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने के लिए आपको एक ओटीपी की जरूरत होगी।
- इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ये ओटीपी एक चार अंकों की संख्या होगी जो ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा।
- एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने को कहा जाएगा।
- आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
