हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।
नई दिल्ली: हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। आज से बदल जाएंगे ये 10 नियम : सिलेंडर, इंश्योरेंस और बैंकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, जान लें फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

अगस्त-सितंबर लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस महीने तेल कंपनियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर रखी है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 32 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर
- देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,133.50 रुपये से बढ़कर 1,166 रुपये हो गई है। किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 32 रुपये तक महंगा हो गया है। जबकि 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।
- बात करें कोलकाता की तो 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,196 रुपये से बढ़कर 1,220 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 24 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
- मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,089 रुपये से बढ़कर 1,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 24.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ।
- चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,250 रुपये से बढ़कर 1,276 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 26 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले महीने सितंबर का 14.2 किलो और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का भाव
14.2 किलो महानगरों के गैस सिलेंडर के रेट
- दिल्ली में 594.00 रुपये
- कोलकाता में 620.50 रुपये
- मुम्बई में 594.00 रुपये
- चेन्नई में 610.00 रुपये
19 किलो महानगरों के गैस सिलेंडर के रेट
- दिल्ली में 1133.50 रुपये
- कोलकाता में 1196.50 रुपये
- मुम्बइ में 1089.00 रुपये
- चेन्नई में 1250.00 रुपये
चेक करें ऑफिशियल साइट
बता दें कि इसके इलावा अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट (https://www.iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) भी चेक कर सकते हैं। यहां आपको सभी शहरों के गैस सिलेंडर की कीमतें मिल जाएगी। आप अपने शहर का रेट यहां से देख सकते है।
गैस सिलिंडर पर सरकार देती है सब्सिडी
जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications