सोमवार को भारतीय बाजार में गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दी सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय बाजार में गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दी सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले आज देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49270 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

सोने के हाजिर भाव में आज 54 रुपये की मामूली कमी देखने को मिल रही है। शु्क्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 49320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 49,959 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं आज चांदी के रेट में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिल रही है। आज चांदी 51630 रुपये प्रतिकिलो की दर से खुली है। शुक्रवार के मुकाबले आज कीमतों में 655 रुपये की तेजी है।
सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी
सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डाले तो सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुचाबिक आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 49270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49069 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 45128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 36950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अगर चांदी की बात करे तो चांदी की कीमत 655 रुपए की तेजी के साथ 51630 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी आई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना बना बेहतर रिटर्न की गारंटी
कोरोना संकट के बीच सोने की कीमतें हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही हैं। अभी बीते गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 50184 रुपये तक पहुंच गई थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जबतक कोरोना का संक्रमण दुनिया भर के देशों में बढ़ता रहेगा तब तक सोने की कीमतें कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। बता दें कि साल 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में सोना 142 फीसद रिटर्न दे चुका है। वहीं पिछले 15 वर्षों में तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रहर साल 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। वहीं दो साल में सोने ने 55% रिटर्न दिया, पिछले छह महीने में ही 24% तक बढ़ इसकी कीमत बढ़ चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड मजबूत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना 1800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया। दरअसल कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियों में धीमेपन की आशंका ने सोना-चांदी का मूल्य बढ़ा दिया है। ग्लोबल बाजार में गोल्ड की कीमत मजबूत और स्थिर दिखी। सोमवार को गोल्ड स्पॉट की कीमत 1,801.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं सितंबर, 2011 में यह 1817 डॉलर पर पहुंच गई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications