पीएम किसान को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। जानकारी दें कि छोटे और सीमांत किसानों को लाभ देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना की 11 किस्त आने वाली है।
नई दिल्ली, मार्च 17। पीएम किसान को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। जानकारी दें कि छोटे और सीमांत किसानों को लाभ देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना की 11 किस्त आने वाली है। इस योजना के तहत साल में 6,000 रुपये किसानों को सरकार की ओर से दिए जाते हैं। ये रकम तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक 10 किस्तों की राशि किसानों की दी गई है और 11वीं किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में भेजी जा सकती है।

मोदी सरकार ने किया नियमों में बदलाव
पीएम किसान के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब सरकार ने लाभार्थियों के राशन कार्ड को जोड़ना अनिवार्य बना दिया है।
सरकार ने बताया कि नए नियम के तहत राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
रजिस्ट्रेशन कराते समय यह ध्यान रखना होगा
आप पीएम किसान योजना के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा। बता दें कि नए नियम के तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इससे योजना में होने वाला फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा।
जल्द आनी है किस्त
सरकार ने पीएम किसान योजना की अगली यानी 11वीं किस्त अप्रैल में जारी करने की बात कही है। सरकार की ओर से किसानों के खाते में किस्त ट्रांसफर करने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अब आपको योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन कराना होगा। योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं। अगर आपको अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा तो जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि अप्रैल में आने वाली अगली किस्त का लाभ उठा सकें।
रजिस्ट्रेशन कराने का आसान तरीका
- आपको पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब फार्मर कॉर्नर पर जाइए।
- यहां आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद आधार नंबर डालना होगा।
- इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
- इसके साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी
- इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
- दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें
- अब आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें
- अगर सबकुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
- अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications