सोने की वायदा कीमतों में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी है। इस तरह यह सोने के वायदा भाव में गिरावट का लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है
नई दिल्ली: सोने की वायदा कीमतों में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी है। इस तरह यह सोने के वायदा भाव में गिरावट का लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है। सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं शुक्रवार के मुकाबले 999 शुद्धता वाला सोना 45633 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज यानी 20 अप्रैल 2020 को गोल्ड 80 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। सिल्वर 220 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत होकर अब 42490 के स्तर पर है। सस्ता Gold खरीदने का मौका, आज से खुल गई ये सरकारी स्कीम ये भी पढ़ें

बता दें लॉकडाउन के दौरान सोने के रेट ने चार नए रिकॉर्ड कायम किए। वह भी तब, जब दिल्ली समेत पूरे देश के सर्राफा बाजार बंद हैं। 25 मार्च से 17 अप्रैल तक लॉकडाउन में सोना 2289 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है तो वहीं प्रति किलोग्राम चांदी के रेट में 1370 रुपये का उछाल आ चुका है। लॉकडाउन में भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, लेकिन केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। बता दें आज से मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड लेकर आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से 999 शुद्धता वाले सोने की पिछले 3 दिन की कीमतों के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय होती हैं। इस औसत भाव पर सरकार कुछ छूट देकर गोल्ड बांड की कीमत तय करती है। बता दें एसोसिएशन दिन में दो बार सोन-चांदी का रेट अपडेट करता है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है और लॉकडाउन में भी कुछ फर्मों को कारोबार करने की मंजूरी मिली हुई है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड
गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
