सर्राफा बाजारों में आज सोने के हाजिर भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में भी गिरावट दिखी है।
नई दिल्ली: सर्राफा बाजारों में आज सोने के हाजिर भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में भी गिरावट दिखी है। जबकि चांदी 895 रुपये सस्ती हो गई है। सोमवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव शुक्रवार के मुकाबले 8 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला। सोने का हाजिर भाव अब 51612 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी आज 895 रुपये प्रति किलोग्राम कमजोर होने के बाद 65010 रुपये पर आ गई है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51612 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47277 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38709 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी
सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.23 फीसद या 118 रुपये की गिरावट के साथ 51,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.22 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 51,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 0.35 फीसद या 237 रुपये की गिरावट के साथ 67,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.08 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,960.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसद या 2.39 डॉलर की बढ़त के साथ 1,953.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.27 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 27.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 26.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications