Know now how Rs 2000 note can be changed: अगर किसी के पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोग अपने 2000 रुपये के नोट को आसानी से बदल सकते हैं, फिर दिवाली की जमकर खरीदारी कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) ने 2000 रुपये के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया है। लेकिन यह 2000 रुपये का नोट अभी भी लीगल है। हालांकि आरबीआई ने पहले 30 सितंबर 2023 तक फिर 7 अक्टूबर 2023 तक इसे बैंक में जमा करके बदलने की छूट दी थी। लेकिन अब इस तरह से 2000 रुपये का नोट नहीं बदला जा सकता है।

आरबीआई ने अब 2000 रुपये के नोटों को बदलने की व्यवस्था को बदला है। इस वक्त अगर किसी के पास भी 2000 रुपये का नोट है तो वह सीधे रिजर्व बैंक में जाकर बदल सकता है।
देश में आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इनमें कार्यालय समय के दौरान 2000 रुपये के नोट को बदला जा सकता है। इस सुविधा को कोई भी फायदा उठा सकता है।
लेकिन यहां पर एक बार में 2000 रुपये के अधिकतम 10 नोट ही बदले जा सकते हैं। अगर 2000 रुपये के इससे ज्यादा नोट हैं, तो इसे एक बार से ज्यादा में बदला जा सकेगा।
आरबीआई ने 19 मई 2923 को 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया था। इसके बाद अब देश में सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का है। 2000 रुपये के नोट को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटबंदी के दौरान लाया गया था। तब से यह मई तक चलते रहे। इसके बाद इस 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया हैं।
बीते बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया है कि 2,000 रुपये के 97 प्रतिशत से अधिक नोट उसे वापस मिल चुके हैं। लेकिन अभी भी 10,000 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास हैं। ये लोग अपने 2000 रुपये के नोट आरबीआई के कार्यालय में आकर बदल सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications