
SBI will exchange 2000 rupee notes without any documents: देश में 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब इनको बदलवाने की बारी है। लेकिन इसको लेकर तमाम तरह के भ्रम पैदा किए जा रहे हैं, लेकिन स्टेट बैंक ने इस मामले मे स्थिति को साफ कर दिया है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज कहा कि उसकी किसी भी शाखा में जाकर 2000 रुपये के नोट को बदलकर नए नोट लिए जा सकते हैं। वहीं ऐसा करने के लिए किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
एसबीआई ने आज एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति 2000 रुपये के अधिकतम 10 नोट एसबीआई में बदलता है, तो उसे किसी भी तरह के दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।
एसबीआई ने तो यहां तक छूट दी है कि 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए किसी भी तरह का फार्म भी नहीं भरना पड़ेगा। यानी सीधे काउंट पर जाकर 2000 रुपये का नोट बदलवाया जा सकता है।
वहीं अगर आपका बैंक में खाता है तो आप कितने भी 2000 रुपये के नोट इसमें जमा करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी होगा कि आपके बैंक खाते की केवाईसी जरूर हो गई हो।
आरबीआई ने वैसे अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी बैंक में जाकर अपने 2000 रुपये के नोट को बदल सकता है। लेकिन यह बैकों के ऊपर है कि वह क्या तरीका अपनाते हैं। एसबीआई ने आज अपना रुख बता दिया है।

एसबीआई के आज के नोटिफिकेशन के बाद इसकी किसी भी शाखा में जाकर सीधे कैश काउंटर से 2000 रुपये का नोट बदला जा सकता है।
वहीं अभी आप इसे नोट का 30 सितंबर तक अपनी जरूरत की खरीददारी में में इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार ने इस नोट के चलन पर अभी रोक नहीं लगाई है। 30 सितंबर तक इस नोट को बदला जाना है। उसके बाद यह नोट नहीं चलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
