Chandrayaan 3 : पिछले महीने इसरो ने चंद्रयान-3 के मिशन को लॉन्च किया है। यह बेहद ही जल्द चांद की सतह पर सॉफ्ट लेंडिंग करेगा। अगर चंद्रयान 3 सॉफ्ट लेंडिंग करने में सफल होता है तो फिर ये 5 कंपनियां कमाई करा सकती हैं। ये वो कंपनियां है जिन्होंने चंद्रयान को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

गोदरेज एयरोस्पेस
चंद्रयान मिशन के लिए गोदरेज एयरोस्पेस ने इसरो को ग्राउंड सिस्टम एंटीना, थ्रस्टर, विकास इंजन और कई अहम उपकरण मुहैया कराए हैं। वही, कंपनी ने चंद्रयान 1 के लिए भी रिमोट सेंसिंग एंटीना मुहैया कराया था।
लार्सन एंड टूर्बो
लार्सन एंड टूर्बो कंपनी ने ही चंद्रयान के लेंडर की परिकल्पना को तैयार किया है। लार्सन एंड टूर्बो कंपनी काफी लंबे वक्त से इसरो के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इस कंपनी ने कई सारे मिशन के लिए हार्डवेयर मुहैया कराई है।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
पिछले 2 दशक से इसरो और भेल साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस मिशन में कई सारी हाई क्वालिटी वाली बैटरियां लगी हैं। इसकी सहायता से लैंडर मॉड्यूल और प्रपल्सन मॉड्यूल को ऊर्जा की सप्लाई मिलेगी।
वालचंद्रनगर इंडस्ट्रीज
वर्ष 1993 से ही वालचंद्रनगर इंडस्ट्रीज स्पेस के सेक्टर में बेहद अहम भूमिका निभाई है। कंपनी ने पहले लॉन्च के बाद से सभी 48 लॉन्च कर लिए अहम उपकरणों को मुहैया कराया था। कंपनी ने देश के स्पेस प्रोग्राम में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एयरोस्पेस के क्षेत्र में काफी अहम भूमिका है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेटरीज ने कई कंपपोनेंट इसरो को मुहैया कराए। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने चंद्रयान 1 , 2 , मंगलयान और गगनयान में सहायता की थी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications