Chandrayan 3 : चंद्रयान 3 मिशन के चलते भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों ने बुधवार को भारी कमाई कराई है। जो संभावित रूप से देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और बढ़ावा देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट से लेकर रॉकेट के कम्युनिकेशन और नेविगेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले धातु गियर तक के उपकरणों की आपूर्ति करने वाली 13 कंपनियों के शेयरों ने इस सप्ताह बाजार मूल्य में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का चंद्रयान 3 रॉकेट आज यानी बुधवार 23 अगस्त 2023 को शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलता पूर्वक लैंड हो गया है। इससे भारत इस महीने रूस के इसी तरह के प्रयास के विफल होने के बाद अज्ञात चंद्र क्षेत्र तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पेस क्राफ्ट सप्लायर्स के बीच लाभ का नेतृत्व औद्योगिक गैस फर्म लिंडे इंडिया ने किया है जिसमें इस सप्ताह इजाफा हुआ है। मिशन के लिए सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स ने बेहद ही महत्वपूर्ण मॉड्यूल और सिस्टम की आपूर्ति की। इसमें भी इस सप्ताह काफी इजाफा हुआ है। जबकि उपग्रह संचार प्रदाता अवंटेल, जो इसरो को अपने ग्राहकों में गिनता है, इसके शेयर में भी काफी इजाफा हुआ है।
मुंबई स्थित वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के रणनीतिकार क्रांति बथिनी की तरफ से कहा गया है कि चंद्रमा मिशन जैसी बेहद ही महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भाग लेने से इस सेक्टर में कंपनियों के लिए अवसर खुल सकते हैं।
क्रांति बथिनी की तरफ से कहा गया है कि वे कंपनीयां आगे चलकर ग्लोबल परियोजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं और अपने उत्पादों का निर्यात कर सकते हैं और अपनी सेवाओं का भी निर्यात कर सकते हैं। चंद्रयान 3 रॉकेट आज यानी 23 अगस्त की शाम को सफलता पूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications