Boeing India : विमानन, रक्षा, टेक्नोलॉजी से लेकर सामाजिक मुद्दों में दिलचस्पी रखने वाले पेशेवरों व स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे लोगों के लिए एक बेहद ही शानदार मौका है जिसके तहत ऐसे लोग 10 लाख रु का इनाम जीत सकते है और इसके लिए कोई बेहद बड़ा कार्य भी नहीं करना है।
बोइंग इंडिया ने अपने बोइंग यूनिवर्सिटी इनोवेशन लीडरशिप डेवलपमेंट (बिल्ड) प्रोग्राम का तीसरा एडिशन लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी ने एयरोस्पेस एंड डिफेंस, सोशल इम्पैक्ट, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में आइडियाज मंगाया है।

इस प्रोग्राम में फैकल्टी के मेंबर, नए उद्यमी और स्टूडेंट भाग ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य इनोवेटिव आइडियाज को बढ़ावा देना है और मार्केट के नए अवसरों के लिए रास्ता तैयार करना है।
इसके लिए आप 19 नवंबर तक आइडिया भेज सकते है। आप इसके लिए बोइंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट को देख सकते हैं। वह पर कंपनी ने इस प्रोग्राम में भाग लेने का लिंक दिया है। जिससे आप इस प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं।
इन इनक्यूबेटर सेंटर्स के साथ हुआ समझौता
बोइंग इंडिया ने इस बोइंग यूनिवर्सिटी इनोवेशन लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे एडिशन के लिए फाउंडेशन फोर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, ट्रांसफर आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी बेंगलुरू, टी हब हैदराबाद, आईआईटी मुंबई, आईआईटी गांधी नगर, आईआईटी मद्रास इनक्यूबेशन सेल, और के आईआईटी भुवनेश्वर 7 इनक्यूबेटर्स के साथ समझौता किया हैं।
पुरस्कार 7 टीमों को मिलेगा
इसमें शुरू में मिले आइडियाज में से कुछ को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उन्हें 7 इनक्यूबेशन सेंटर की सहायता से आगे बढ़ाया जाएगा। उसके बाद एक्सपर्ट 7 आइडियाज का चयन करेंगे, जिन्हें बोइंग इमर्शन डे के मौके पर 10 - 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
इस प्रोग्राम में पिछले वर्ष 800 से अधिक आइडियाज सामने आए थे और इस प्रोग्राम में 1 हजार 600 से अधिक स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
