आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। टी20 क्रिकेट का महामेला यानी इंडियन प्रीमियर लीग मैच अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाले हैं।
नई दिल्ली: आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। टी20 क्रिकेट का महामेला यानी इंडियन प्रीमियर लीग मैच अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाले हैं। आईपीएल के वक्त और लाखों क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें एक महीने से ज्यादा समय तक टीवी के साथ ही मोबाइल के डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी ऐप पर टिकी रहेंगी।

आईपीएल का ऐलान होते ही इंडियन टेलीकॉम कंपनियां भी नए नए ऑफर देने शुरू कर देंगी। जिसके रिचार्ज पर यूजर्स फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। जिसके टीवी चैनल के अलावा क्रिकेटप्रेमी अपने स्मार्टफोन पर भी देखते हैं। लेकिन मोबाइल पर आईपीएल मैच देखने के लिए डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी तो चाहिए। वोडाफोन-आइडिया के साथ ही रिलायंस जियो और एयरटेल के कई ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स फ्री में आईपीएल क्रिकेट मैच देख सकते हैं और उन्हें बंपर डेटा बेनिफिट्स के साथ ही वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।
वीआई डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी प्रीपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने कुछ दिनों पहले ही ओटीटी बेनिफिट्स ऑफर किया है, जिसमें डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया गया है। कंपनी यह सुविधा 3 प्रमुख रिचार्ज प्लान पर दे रही है।
- वीआई के 401 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 3जीबी डेटा, 16 जीबी बोनस डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
- वीआई 601 रुपये में प्लान में एक साल के लिए डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 3जीबी डेटा, 32जीबी बोनस डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
- वीआई 801 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 84 दिनों के लिए डेसी 3जीबी डेटा + 48जीबी बोनस डेटा और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
जियो डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के ऐसे 4 प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी का फायदा मिलता है।
- जियो के 401 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 3जीबी डेटा और 6 जीबी बोनस डेटा मिलता है।
- वहीं जियो के 77 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को Dडिज्नी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 1.5 जीबी डेटा, 5 जीबी बोनस डेटा मिलता है।
- जियो के 598 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ ही 56 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- जियो 2599 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 10 जीबी बोनस डेटा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान के साथ 100 एसएमएस डेली मिलते हैं।
एयरटेल डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी प्रीपेड प्लान
डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी बेनिफिट्स के साथ एयरटेल के 3 प्रमुख प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जो कि 448 रुपये, 599 रुपये और 2,698 रुपये वाले हैं।
- एयरटेल के 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही 28 दिनों के लिए डेली 3 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- एयरटेल 599 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।
- एयरटेल 2,698 रुपये वाले प्लान में यूजर को डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी बेनिफिट के साथ ही 365 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।
फ्री बेनिफिट के लिए ये प्लान बेस्ट
डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी बेनिफिट के साथ वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो और एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की तुलना करने पर साफ पता चलता है कि वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को ज्यादा डेटा मिलता है। हालांकि, ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान में जियो के प्लान्स भी बेहतर है। इसके साथ ही आपको सुझाव देंगे कि आप अपनी सहुलियत और बजट को देखते हुए जिस टेलिकॉम कंपनी का प्लान लेना चाहें ले सकते है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications