नयी दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपना प्रमुख स्मार्टफोन एमआई10 लॉन्च किया था। इस शानदार स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम / 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 8 जीबी रैम / 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वैसे तो इस स्मार्टफोन की बिक्री 18 मई यानी सोमवार से शुरू होने जा रही है, मगर आप इसके लिए Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप प्री-ऑर्डर के जरिए इस स्मार्टफोन पर 5499 रुपये तक बचा सकते हैं। आइये जानते हैं इस शानदार ऑफर का लाभ उठाने का तरीका।
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से मिलेगा फायदा
यदि आप 18 मई से पहले यानी आज ही आज इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर करते हैं तो आपको ऑफर में एमआई वायरलेस पावरबैंक, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है, मुफ्त में मिलेगा। साथ ही आपको 3000 रु तक का कैशबैक भी मिलेगा। इसके लिए आपको एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। आपको 8333 रु की मासिक नो-कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
- स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर करने के लिए आपको mi.com या Mi स्टोर ऐप पर एमआई 10 प्री-ऑर्डर गिफ्ट कार्ड पेज पर जाना होगा
- पेज पर आप 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं। प्रोसेस पूरा होने पर गिफ्ट कार्ड आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा
- जो यूजर्स 17 मार्च (आज तक रात 11.59 बजे से पहले) तक गिफ्ट कार्ड खरीदेंगे, उन्हें मुफ्त में Mi Wireless Power Bank खरीदने के लिए कूपन के साथ HDFC कार्ड पर 3,000 रुपये का फौरन कैशबैक मिलेगा
- स्मार्टफोन की खरीदारी के दौरान 1,000 रुपये के कूपन को रिडीम किया जा सकता है
शानदार हैं एमआई 10 के फीचर्स
Xiaomi Mi 10 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच 3डी कर्व्ड ई3 एमोलोड डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 और अधिकतम ब्राइटनेस लेवल 1120 निट्स तक है। स्मार्टफोन में FHD + (1080 * 2340) रिज़ॉल्यूशन के साथ स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.4 प्रतिशत है। डिस्प्ले में 90 Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें क्वालकॉम का लैटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, नया कूलिंग सिस्टम (LiquidCool 2.0 Vapor Chamber) और क्वाड कैमरा सेट-अप दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए शानदार 20 मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन में 4780 एमएएच की दमदार बैटरी, डुअल मोड 5G, 4जी एलटीई और ब्लूटूथ v5.1 को सपोर्ट करता है।
सरकार की तरफ से ढील
आर्थिक हालत को देखते हुए सरकार ने देश को तीन हिस्सों, ग्रीन, औरेंज और रेड, में बांटते हुए लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी है। इसके पीछे मकसद धीरे-धीरे व्यापार को शुरू करना है। सरकार की तरफ से ग्रीन और औरेंज जोन में कई राहत दी गई हैं, जिनमें स्मार्टफोन की बिक्री शामिल है। इसी ढील को देखते हुए ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्मार्टफोन कंपनियों ने एक से एक शानदार ऑफर पेश किए हैं, जिनमें डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक शामिल है। कई स्मार्टफोन पर विभिन्न आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications