नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल पंप खोलने सोच रहे हैं तो अच्छा मौका है। यह मौका एनसीआर क्षेत्र में नोएडा में मिल रहा है। नोएडा अथॉरिटी ने आज से पेट्रोल पंप के लिए प्लाट बेचना शुरू किया है। इसके लिए ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है। इसका रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। इन प्लाटों को लेने के बाद आपको किसी भी कंपनी से पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिल जाएगा, जिससे आप पेट्रोल पंप शुरू कर सकते हैं। आमतौर पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोकेशन काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में नोएडा अथॉरिटी के ये प्लाट सबसे अच्छी लोकेशन उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसी अच्छी लोकेशन पर पेट्रोल पंप खोलने से कमाई भी अच्छी होती है। आइये जानते हैं कैसे इन पेट्रोल पंप के लिए रिजव प्लाट का खरीदा जा सकता है और यह प्लाट किन सेक्टर्स में उपलब्ध हैं।
कब तक कर सकते हैं रजिस्टर
पेट्रोल पंप के लिए रिजर्व यह प्लाट लेने के लिए आज से लोग अपने को रजिस्टर करा सकते हैं। यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 22 नवंबर 2019 तक चलेगी। ऐसे में लोग 22 नवंबर तक रजिस्टर होकर आनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
ये है रजिस्टर कराने का तरीका
नोएडा अथॉरिटी ने पेट्रोल पंप के लिए प्लाट लेने के लिए ई-ऑक्शन का फैसला किया है। इस नीलामी में भाग लेने के लिए लोगों को अथॉरिटी के पोर्टल पर अपने को रजिस्टर कराना होगा। नोएडा अथॉरिटी ने रजिस्टर कराने और अन्य जानकारी लेने के लिए लिंक शेयर किया है। इसे क्लिक करके खुद को रजिस्टर कराया जा सकता है।
सबसे पहले लोगों को इस पोर्टल अपनी एक आईडी और उसका पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद 22 नवंबर 2019 को शाम 5 बजे तक नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एक फीस जमा करानी होगी। यह EMD/e-services फीस आनलाइन ही जमा करनी होगी।
इन सेक्टर्स में हैं पेट्रोल पंप के लिए प्लाट
सेक्टर 47, 50, 69, 72, 105, 108, 122, 137, 143B, 155, 159 और 168 में पेट्रोल पंप के लिए प्लाट उपलबध हैं। ये कुल मिलाकर 14 प्लॉट हैं, जिनकी नीलामी पेट्रोल पंप खोलने के लिए की जाएगी। अगर इन प्लाटों के बारे में और जानकारी करना चाहते हैं तो इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ओएसडी (कमर्शियल) से फोन नंबर 7428126530 पर बात कर सकते हैं।
जान लें नोएडा अथॉरिटी की शर्तें
नीलामी की जानकारी के साथ ही नोएडा अथॉरिटी ने अपनी शर्तों का भी खुलासा किया है। इनके अनुसार अथॉरिटी के पास यह अधिकार होगा कि वह बिना कोई कारण बताए नीलामी के किसी भी स्टेज पर पेट्रोल पंप के लिए किसी भी प्लॉट को वापस ले ले। नोएडा अथॉरिटी के पास यह भी अधिकार होगा कि वह चाहे तो प्लॉट के लिए सबसे ऊंची बोली को भी मान्य न करे। इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी के पास यह अधिकार भी होगा कि वह किसी भी बिड को स्वीकार करे या रिजेक्ट कर दे। इसके अलावा ऐन मौके पर नीलामी को आगे के लिए टाल दे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications