नयी दिल्ली। एक कंपनी फ्री में शेयर दे रही है। हालांकि आपको ये शेयर ऐसे ही फ्री में नहीं मिलेंगे, बल्कि मुफ्त में मिलने वाले शेयर के बारे में थोड़ा समझना पड़ेगा। इससे आपको करीब 1000 रु की कीमत वाले शेयर फ्री में मिलेंगे। दरअसल एक सॉफ्टवेयर कंपनी मैजेस्को ने शेयरधारकों को लाभांश (Dividend) देने का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 974 रु का लाभांश देगी। इसके बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस समय मैजेस्को का शेयर उसके प्रति शेयर लाभांश से कम है।
कितने का है मैजेस्को का शेयर
मैजेस्को का शेयर इस वक्त करीब 968 रु का है। जबकि आपको प्रति शेयर मिलेगा 974 रु का लाभांश। लाभांश के मामले में रिकॉर्ड डेट अहम होती है। मैजेस्को ने लाभांश देने के लिए 25 दिसंबर को बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया है। वे शेयरधारक जो रिकॉर्ड डेट पर किसी कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होते हैं उन्हें लाभांश दिया जाता है। यानी आपको 25 दिसंबर से पहले मैजेस्को के शेयर खरीदने होंगे। ये शेयर बाजार से 2020 में तगड़ा मुनाफा कमाने के आखिरी मौकों में एक से है।
इस तरह पड़ेगा फ्री
यदि आप 25 दिसंबर से पहले 974 रु के रेट पर मैजेस्को के शेयर खरीद लें तो आपको इस तारीख के बाद प्रति शेयर 974 रु मिल जाएंगे। यानी आपका शेयर हो गया फ्री। बल्कि यदि आपको 974 रु से 4-5 रु ज्यादा पर भी खरीद लें तो भी आपको ये शेयर फ्री जैसे रेट पर पड़ेगा, क्योंकि इतना ही ब्रोकरेज फर्म आपके ब्रोकरेज ले लेती हैं।
टैक्स का रखें ध्यान
बता दें कि अब डिविडेंड पर टैक्स लगता है। यदि आपकी कुल सालाना इनकम डिविडेंड मिला कर 5 लाख रु हो जाती है तो आपको टैक्स देना पड़ेगा। मगर यदि डिविडेंड का पैसा मिला कर आपकी इनकम 5 लाख रु नहीं होती तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पर जिन लोगों को टैक्स देना भी पड़े उन्हें ये करीब 1000 रु वाला शेयर काफी सस्ते में पड़ेगा।
कंपनी कितना करेगी खर्च
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 974 रु के काफी अधिक लाभांश को मंजूरी दी। इस लाभांश के हिसाब से कंपनी 2.85 करोड़ शेयरों पर कुल 2,788.40 रु भुगतान करेगी। मैजेस्को के शेयरधारकों के लिए बहुत शानदार खबर है। लाभांश उनके लिए बैठे-बिठाए मुनाफे की तरह है। जिस शेयरधारक के पास जितने शेयर होंगे उसे उतना ही ज्यादा मुनाफा मिलेगा।
अक्टूबर में बायबैक का ऐलान
मैजेस्को ने अक्टूबर में शेयरों के बायबैक (शेयरधारकों से शेयरों को वापस खरीदना) का भी ऐलान किया था। मैजेस्को ने कुल 770 करोड़ रु में 845 रु प्रति शेयर के भाव पर कुल 7.47 शेयर करोड़ खरीदने का ऐलान किया था। इतन शेयर इसकी इक्विटी के 25 फीसदी के बराबर हैं।
दोगुना हुआ मुनाफा
मैजेस्को के मुनाफे में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 24.6 करोड़ रु था, जो इस साल समान तिमाही में ये 59.1 करोड़ रु रहा। कंपनी का मुनाफा दोगुने से अधिक रहा। कंपनी की इनकम भी 243.6 करोड़ रु से 68.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 409.7 करोड़ रु रही।
शेयर को फायदा
जुलाई में कंपनी ने 59.4 करोड़ डॉलर के सौदे में प्राइवेट इक्विटी थोमा ब्रावो, एलपी को अपनी अमेरिकी यूनिट बेचने के इरादे की घोषणा की थी। इस डील के ऐलान के बाद से मैजेस्को का शेयर दोगुना हो गया है। जानकार अब भी इसके शेयर के और ऊपर जाने की संभावना जता रहे हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications