CEO Salary 2024: जब किसी भी व्यक्ति की जॉब लग जाती है तो सबसे पहले आप उससे उसकी सैलरी के बारे में पूछते होंगे। किसी बड़ी कंपनी में अगर जॉब लग जाए तब तो बढ़िया पैकेज मिल जाता है।
लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर बड़ी कंपनियों के सीईओ की सैलरी कितनी होती होगी? अगर नहीं तो चलिए आज आपको बताते हैं कि दिग्गज कंपनी के सीईओ के सैलरी के बारे में।

इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2023-24) में कुछ सबसे बड़ी भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के सीईओ के वार्षिक वेतन(Annual Compensation) में वृद्धि हुई है। सैलरी में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब इंडस्ट्री में तकनीकी खर्च में मंदी से जूझ रहा है। हाल ही के कुछ सालों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), कॉग्निजेंट और विप्रो जैसी कंपनियों के मौजूदा सीईओ को 48 करोड़ रुपये से लेकर 92 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया गया है।
TCS के CEO के कृतिवासन की सैलरी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए कुल 25.2 करोड़ रुपये का कुल रैम्यूनरेशन अर्जित किया।
यह आंकड़ा पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन द्वारा पिछले वित्त वर्ष में अर्जित 29.16 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है।
वित्त वर्ष 2024 के लिए के कृतिवासन का वेतन पूरे वर्ष के लिए उनके कंपनसेशन को कवर करता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल टीसीएस की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबित, इसमें 1 अप्रैल से 31 मई, 2023 तक बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) के वैश्विक प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका है और 1 जून, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में भी उनकी भूमिका है।
Infosys के CEO सलिल पारेख
आपको बता दें कि Infosys के सीईओ सलिल पारेख का वेतन पिछले वित्त वर्ष में छठे से अधिक बढ़कर 66 करोड़ रुपये हो गया, यह जानकारी कंपनी की FY24 वार्षिक रिपोर्ट में बताई गई है। पिछले वित्त वर्ष के विपरीत, जब उनका वेतन FY22 में 71.02 करोड़ रुपये से 21% गिरकर 56.4 करोड़ रुपये हो गया, इस बार सलिल पारेख के वेतन में FY24 में वृद्धि देखी गई है।
LTI Mindtree के CEO अमित चड्ढा
आपको बता दें कि एलएंडटी समूह की एक अन्य सहायक कंपनी और आईटी इंजीनियरिंग शाखा, एलटीटीएस (एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज) के सीईओ और एमडी अमित चड्ढा के वेतन में भी बढ़ोतरी देखी गई। अमित चड्ढा का वेतन वित्त वर्ष-23 में 7.3 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 15.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Wipro के CEO थिएरी डेलापोर्टे
फ्रांस के रहने थिएरी डेलापोर्ट देश की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक विप्रो के सीईओ होने के साथ-साथ सबसे अधिक वेतन पाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
थिएरी डेलापोर्ट देश की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Wipro के सीईओ हैं। इस कंपनी में वह सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालते हैं। वित्त वर्ष 2023 में उनकी सालाना सैलरी 82.4 करोड़ रुपये रही है।
विप्रो के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने 20 मिलियन डॉलर (166 करोड़ रुपये) कमाए, जिसमें 92.1 करोड़ रुपये का सर्वलेंस-रिलेटड पैकेज भी शामिल था, जिससे वे देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी सीईओ बन गए।
डेलापोर्ट के पास ग्लोबल आईटी सेक्टर में तीन दशक का अनुभव है। जुलाई, 2020 में उन्होंने विप्रो की नींव को संभालना शुरु किया था। विप्रो से जुड़ने से पहले वह फ्रांस की आईटी कंपनी कैपजेमिनी में चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) का पद संभाल रहे थे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
