Small Savings Schemes Interest Rates: नए साल पर सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम में इन्वेस्ट करने वालों को खुशखबरी दी है। जिसके मुताबिक सुकन्या योजना और पोस्ट ऑफिस एफडी में भी मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा नए साल की पहली तिमाही में दो छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इन स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में 10 से लेकर 20 बेस पॉइंट्स तक का इजाफा हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की जिन स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की इजाफा किया गया है, उनमें सुकन्या समृद्धि योजना और 3 साल की ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शामिल हैं। सुकन्या की ब्याज दरों में 20 बेस पॉइंट तक की बढ़ोतरी केंद्र सरकार के द्वारा की गई है।

सुकन्या योजना में कितना हुई ब्याज दर
आपको बताते चलें की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पहले मिलने वाली ब्याज दर 8 फीसदी की थी। लेकिन इसमें 20 बेस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है, इसके बाद यह ब्याज दर बढ़कर 8.20 फिसदी हो गई है। अगर आपको नहीं पता है तो बताते चलें की सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत माता-पिता अपने बेटियों के दो अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें हर साल 250 रुपए के मिनिमम अमाउंट से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की राशि जमा करवाई जा सकती है। इस योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु वाली किसी भी बच्चे का खाता खोला जा सकता है। इस सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप डाकघर में या फिर किसी भी अधिकृत बैंक में खोल सकते हैं।
3 साल की पोस्टऑफिस एफडी पर मिलने वाला ब्याज बढ़ा
आपको बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में किए गए 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर को भी बढ़ा दिया गया है। पहले इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आपको सिर्फ 7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा था। लेकिन सरकार ने इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में 10 बेस पॉइंट का इजाफा किया है। जिसके बाद इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली ब्याज दरों को बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया है।
3 साल से ज्यादा समय से पब्लिक प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। बता दें कि इसमें आखिरी बार बदलाव अप्रैल से जून 2020 में किया गया था। हालांकि, सरकार के द्वारा दूसरी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
इसके अलावा जनवरी से मार्च की तिमाही में साल 2024 के लिए सेविंग डिपॉजिट पर 4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं 1 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 6.9 प्रतिशत तक की ब्याज दर देखने को मिली थी। वहीं 2 साल की पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट रिटर्न मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल के रिकरिंग डिपॉजिट पर 6.7 प्रतिशत तक की रेट से ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
